फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ आज, विराट कोहली समेत कई हस्तियों से चर्चा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी आज फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर कई प्रभावशाली लोगों से बात करेंगे. आज दोपहर 12 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो- पीटीआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST
  • फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ
  • पीएम मोदी कई हस्तियों से करेंगे संवाद
  • कप्तान विराट कोहली भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिट इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां पीएम नरेंद्र मोदी फिटनेस को लेकर देश की कई चर्चित हस्तियों के साथ संवाद स्थापित करेंगे. इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री मोदी आज फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर कई प्रभावशाली लोगों से बात करेंगे. आज दोपहर 12 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इस कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि पोषण, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण से संबंधित पहलुओं पर चर्चा करने के लिए एक दिलचस्प फिट इंडिया डायलॉग लेकर आ रहे हैं.

Advertisement

वहीं देश के अन्य लोगों से भी उनके फिटनेस मंत्र पूछे गए हैं. कोई भी व्यक्ति अगर अपने फिटनेस को लेकर विचार साझा करना चाहता है तो MyGov पर विशेष रूप से बनाए गए ओपन फोरम पर अपने विचार साझा कर सकता है. फिट इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के अलावा देश के कई जाने माने लोग शामिल होने वाले हैं.

ये होंगे शामिल

फिट इंडिया डायलॉग में शामिल होने वाले लोगों में मॉडल मिलिंद सोमन भी शामिल हैं, जो अपनी फिटनेस के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं. इसके अलावा मशहूर डायटीशियन रुजुता दिवेकर, पैरालंपियन स्वर्ण पदक देवेंद्र झाझरिया, फुटबॉलर अफशां आशिक, स्वामी शिवाध्यानम सरस्वती, मुकुल कांतिकर के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल होंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »