उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढहा घर, चार लोगों की मौत

फतेहपुर के मालवा थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मकान ढह गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया. घायलों में से एक की हालत गंभीर है.

Advertisement
मलबे से सात लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया (Photo: ITG) मलबे से सात लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया (Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

फतेहपुर के मालवा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में सिलेंडर फट गया. गैस सिलेंडर फटने के कारण घर ढह गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस बल द्वारा बचाव अभियान किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में मुआवजे का ऐलान किया है. 

सोमवार को फतेहपुर के मालवा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में खाना बनाते वक्त सिलेंडर फट गया. सिलेंडर फटने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस बल और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया. फतेहपुर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि मलबे से सात लोगों को निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. सात में से चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Advertisement

हादसे के वक्त घर में कितने लोग मौजूद थे, सिलेंडर कैसे फटा, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, 8 जिलों में रेड और 13 में ऑरेंज अलर्ट

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाएगी. वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है. 

फतेहपुर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि मलबे से सात लोगों को निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. सात में से चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है. उनका कहना है कि घायलों को उचित से उचित इलाज दिया जा रहा है. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने के कारण मकान ढह गया था. आसपास की घरों में भी मलबे के अवशेष गए हैं. बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है. DM के मुताबिक, तीन घायलों का इलाज जारी है.

(इनपुट-- नितेश श्रीवास्तव)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »