उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढहा घर, चार लोगों की मौत

फतेहपुर के मालवा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर फट गया, जिससे घर ढह गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस और स्थानीय लोग बचाव अभियान में जुटे हुए हैं.

Advertisement
पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है (Photo: ITG) पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है (Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

फतेहपुर के मालवा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में सिलेंडर फट गया. गैस सिलेंडर फटने के कारण घर ढह गया. मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. 

सोमवार को फतेहपुर के मालवा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में खाना बनाते वक्त सिलेंडर फट गया. सिलेंडर फटने के कारण यह हादसा हुआ है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस बल और स्थानीय लोग बचाव अभियान में जुट गए हैं.

Advertisement

हादसे के वक्त घर में कितने लोग मौजूद थे, सिलेंडर कैसे फटा, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, 8 जिलों में रेड और 13 में ऑरेंज अलर्ट

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है. 

(इनपुट-- नितेश श्रीवास्तव)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »