केरलम के एर्नाकुलम में दर्दनाक हादसा... मिनी कूपर ने स्कूटर को मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

केरल के एर्नाकुलम जिले के नेदुम्बस्सेरी में Mini Cooper कार की टक्कर से स्कूटर सवार तीन छात्रों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान देविका, गोपिका और इजाज के रूप में हुई है. पुलिस ने ड्राइवर सुहैल सजीव को हिरासत में लिया है. आरोपी ने बीयर पीने की बात कबूली. उसके खून के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है.

Advertisement
आरोपी ने बीयर पीने की बात कबूली.(Photo: Shibi/ITG) आरोपी ने बीयर पीने की बात कबूली.(Photo: Shibi/ITG)

शिबिमोल

  • एर्नाकुलम,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

केरल के एर्नाकुलम जिले के नेदुम्बस्सेरी में एक तेज रफ्तार मिनी कूपर (Mini Cooper) कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में स्कूटर सवार तीन छात्रों की मौत हो गई. पुलिस ने कार चला रहे सुहैल सजीव को हिरासत में ले लिया है. मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान देविका, गोपिका और इजाज के रूप में हुई है. देविका वायनाड की रहने वाली थीं, जबकि गोपिका पलक्कड़ की निवासी थीं. तीसरे मृतक इजाज कर्नाटक के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक, तीनों छात्र थ्रिक्काकारा में भी काम कर रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आग की लपटें, चीख-पुकार के बीच ट्रेन से नहीं उतर पाए 70 साल के बुजुर्ग, एर्नाकुलम हादसे का ऐसा था मंजर

​

आरोपी ने बीयर पीने की बात कबूली

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सुहैल सजीव ने स्वीकार किया कि हादसे के वक्त उसने शराब का सेवन किया था. हालांकि, उसका कहना था कि उसने केवल बीयर पी थी. पुलिस ने यह पता लगाने के लिए उसके खून के नमूने लिए हैं कि उसने शराब के अलावा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन तो नहीं किया था.

इस हादसे के बाद आरोपी का स्थानीय लोगों के साथ विवाद होने की बात भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि जब कुछ लोगों ने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो सुहैल ने उनसे बहस की. आरोप है कि उसने इस दौरान यह भी कहा कि उसके पिता सब कुछ संभाल लेंगे.

Advertisement

पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है कार

पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल मिनी कूपर कार सुहैल के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है. सुहैल के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी है. पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

तीन छात्रों की मौत के मामले में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. उसके खून के नमूनों की जांच से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि दुर्घटना के समय उसने केवल बीयर का सेवन किया था या किसी अन्य नशीले पदार्थ का भी इस्तेमाल किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »