EC पर रार... राहुल समेत विपक्षी नेताओं की याचिका पर सुनवाई की मिल गई तारीख

राहुल गांधी और अन्य 13 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई 26 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने अभी सुनवाई की आधिकारिक तारीख तय नहीं की है, लेकिन कम्प्यूटर जनरेटेड तारीख 26 अक्टूबर दिखाई दे रही है.

Advertisement
राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर 26 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर 26 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर 26 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर इन याचिकाओं के लिए कम्प्यूटर जनरेटेड तारीख 26 अक्टूबर दिखाई दे रही है. 

हालांकि, याचिकाओं की सुनवाई की तारीख अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं मानी जा सकती. इस मामले में सुनवाई कब होगी, यह याचिकाओं के सूचीबद्ध होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. 

Advertisement

बता दें, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सॉगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत, एम.ए. बेबी, डी जारा, महुआ माझी और सुप्रिया सुले ने निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर याचिका दायर की है. विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर लंबे समय से सवाल उठाता रहा है.

गौरतलब है, कुछ दिनों पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था. विपक्षी नेता लगातार चुनाव आयोग की कार्यशैली को लेकर सवाल कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: 'सिर में डंडा मारा, चेहरा नोचा', राहुल गांधी के साथ आए NSUI प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर टॉर्चर का आरोप

विपक्ष की ओर से दायर याचिका में निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को पक्षकार बनाया गया है. विपक्षी दलों का आरोप है कि एसआईआर की प्रक्रिया और चुनावी अनियमितताओं से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं. 

Advertisement

इससे पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस मुद्दे पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया था. उन्होंने कहा था कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है. इसके बाद विपक्ष ने निर्धारित न्यायिक प्रक्रिया के तहत याचिका दायर करने का रास्ता अपनाया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »