हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़... एक ही दिन में तीन प्रदेशों में लगे भूकंप के झटके

17 अक्टूबर 2026 को भारत के हिमाचल प्रदेश के शिमला, मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। शिमला में भूकंप की तीव्रता 4.1, जबकि सिंगरौली और अंबिकापुर के पास 3.5 मापी गई.

Advertisement
 भूकंप के झटके से शिमला के बाद मध्य प्रदेश का सिंगरौली और छत्तीसगढ़ भी दहले हैं भूकंप के झटके से शिमला के बाद मध्य प्रदेश का सिंगरौली और छत्तीसगढ़ भी दहले हैं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

देश में शनिवार 17 अक्टूबर 2026 को तीन जगहों पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में भूकंप आने की जानकारी सामने आई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, शिमला में भूकंप की तीव्रता 4.1, जबकि सिंगरौली और अंबिकापुर के उत्तर-उत्तर पश्चिम में आए भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई.

Advertisement

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 4 बजकर 36 मिनट और 27 सेकंड पर हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र 31.298 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.529 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास भी भूकंप

शनिवार को ही छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से करीब 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में भी भूकंप आने की जानकारी सामने आई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई. इस भूकंप का समय भी सुबह 4 बजकर 36 मिनट और 27 सेकंड बताया गया है.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दोपहर को भूकंप

वहीं, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं. NCS के मुताबिक, भूकंप दोपहर 2 बजकर 12 मिनट और 35 सेकंड पर आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली में भूकंप का केंद्र 24.239 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.502 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई.

Advertisement

इन भूकंपों के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है, भूकंप की तीव्रता भले ही कम दर्ज हुई हैं, लेकिन एक ही दिन में देश के तीन राज्यों में भूकंप का आना चिंता का कारण है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »