नोटों का पहाड़ मिलने के बाद बढ़ी धीरज साहू की मुश्किलें, अब कांग्रेस ने भी अपने नेता पर उठाए सवाल

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू इन दिनों घिरते जा रहे हैं. उनके घर और ठिकानों से अकूत दौलत का खजाना मिला है. आलम ये है कि 4 दिन बाद भी नोटों की गिनती जारी है. इतना ही नहीं, 136 बैग में भरे कैश की काउंटिंग होनी है. वहीं कांग्रेस ने भी अपने नेता पर ही सवाल उठाए हैं.

Advertisement
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर और ठिकानों से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर और ठिकानों से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू इन दिनों घिरते जा रहे हैं. उनके घर और ठिकानों से अकूत दौलत का खजाना मिला है. आलम ये है कि 4 दिन बाद भी नोटों की गिनती जारी है. इतना ही नहीं, 136 बैग में भरे कैश की काउंटिंग होनी है. वहीं कांग्रेस ने भी अपने नेता पर ही सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सांसद धीरज साहू के बिजनेस से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है. जयराम रमेश ने कहा कि आयकर अधिकारियों द्वारा उनके ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया जा रहा है. इस कैश के बारे में सिर्फ़ वही बता सकते हैं और उन्हें यह स्पष्ट करना भी चाहिए. 

Advertisement

कैश मिलने के बाद राजनीति शुरू

सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अकूत कैश मिलने के बाद राजनीति शुरू हो गई है.झारखंड बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि जब्त पैसा कांग्रेस नेताओं का है. दूसरी ओर कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि यह भाजपा नेताओं का है. बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा कि अब तक 300 करोड़ जब्त किए गए हैं. पैसे अभी भी गिने जा रहे हैं, मशीनें खराब हो रही हैं लेकिन पैसा खत्म नहीं हो रहा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि ये पैसा कहां से आया. इसकी उचित जांच होनी चाहिए. ये अच्छा पैसा नहीं है ये काला धन है.

3 सूटकेस में मिली ज्वैलरी

बता दें कि सांसद धीरज साहू के ठिकानों से जब्त की गई रकम 300 करोड़ पहुंच गई है. यह किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया "अब तक का सबसे अधिक" काला धन हैं. इसके अलावा 3 सूटकेस ज्वैलरी मिली है.

Advertisement

50 कर्मचारी नोटों की गिनती कर रहे

भारतीय एसबीआई बालांगिर के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया कि अभी हम दो दिनों के भीतर सभी पैसे गिनने के लक्ष्य को लेकर मिलकर काम कर रहे हैं. 50 कर्मचारी नोटों की काउंटिंग कर रहे हैं और अन्य को जल्द ही हमारे साथ शामिल होने के लिए बुलाया गया है. पैकेटों की गिनती जारी है. कुछ पैसे टिटलागढ़ में भी गिने गए. आयकर और पुलिस विभाग ने बैंक क्षेत्रों में पूरी सुरक्षा व्यवस्था की है.

8-10 अलमारियों से मिले 300 करोड़

सूत्रों ने कहा कि यह किसी एक समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के तहत देश में किसी एजेंसी द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक नकदी जब्ती है. बालांगिर जिले में कंपनी के परिसर में रखी लगभग 8-10 अलमारियों से लगभग करीब 300 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए, जबकि बाकी टिटलागढ़, संबलपुर और रांची के स्थानों से जब्त किए गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »