शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में खुशी की लहर है. जंतर-मंतर पर युवा जश्न मना रहे हैं. कहीं युवा ढोल-नगाड़े बजा रहे हैं, कहीं नाच रहे हैं तो कहीं अपने गमछे उड़ाकर अनोखे स्टाइल में खुशी मना रहे हैं.
जंतर-मंतर पर युवाओं में अलग ही खुशी की लहर देखने को मिल रही है.
जंतर-मंतर से अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें युवाओं की खुशी झलक रही हैं. युवा ढोल की थाप पर नाचते, 'वंदे मातरम्' का उद्घोष करते नज़र आ रहे हैं. 'भारत माता की जय' के नारे इस समय जंतर-मंतर पर गूंज रहे हैं.
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, "झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए. लोकतंत्र में डरना नहीं बोलना है. जो कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते वहां आखिर इस्तीफा हो गया."
सरकार और CJP के बीच अगले दौर की बातचीत भी होने वाली है. कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने सरकार के साथ अगली बैठक पर कहा कि "जब भी वे बुलाएंगे, हम चले जाएंगे. वे हमें सही समय बताएंगे."
यह भी पढ़ें: CJP Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर-मंतर पर जश्न, प्रियंका गांधी बोलीं- तानाशाही से नहीं चलेगा देश
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष में भी खुशी की लहर है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर प्रियंका गांधी तक सभी ने इस पर प्रदर्शनकारियों को बधाई दी है. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 'X' पर पोस्ट करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है. सोनम वांगचुक ने कहा कि यह जनआंदोलन था और आज जो इस्तीफा हुआ है यह छात्रों के धैर्य का परिणाम है.
NEET पेपर लीक, परीक्षा सुधारों को लेकर वे 26 तक अनशन पर थे लेकिन सरकार के आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया था. अब छात्र जंतर-मंतर पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
aajtak.in