कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बहुप्रतीक्षित वार्ता 2 घंटे तक चली. दोनों पक्षों के बीच तीन में से दो मुद्दों पर सहमति बनती दिख रही है. हालांकि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अब भी सहमति नहीं बन सकी है.
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे दौर की बैठक आज दोपहर 3:30 बजे होनी है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी संसद तक एक और मार्च का ऐलान कर सकती है.
वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने देशभर में जिला स्तर पर कैंडललाइट मार्च और सत्याग्रह आयोजित करने का फैसला किया है. यह कार्यक्रम NEET और CBSE से जुड़े मुद्दों, छात्रों के साथ एकजुटता जताने व छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया जाएगा.
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस के फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) ने बड़ा खुलासा किया है. सूत्रों के मुताबिक, 20 जुलाई से 24 जुलाई के बीच जंतर-मंतर और आसपास के इलाके में करीब 400 ऐसे लोगों की पहचान की गई, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. (इनपुट: अरविंद ओझा)
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की. दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक चर्चा हुई. वहीं, जानकारी के मुताबिक, CJP के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे दौर की बैठक आज दोपहर 3:30 बजे होगी.
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे राउंड की बैठक दोपहर 3:30 बजे होगी. सूत्रों के मुताबिक, CJP बैठक के बाद एक और संसद तक मार्च की घोषणा कर सकती है.