'मकसद रिजीम चेंज, बांग्लादेश...', राहुल गांधी और CJP पर धर्मेंद्र प्रधान ने साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के हितों के नाम पर शुरू हुआ आंदोलन अब देश में अराजकता फैलाने और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश बन गया है.

Advertisement
पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान. (Photo- ITG) पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में आंदोलन के मकसद पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि देशहित, व्यवस्था सुधारने और छात्रों के हितों के नाम पर शुरू हुए प्रदर्शन का असली चरित्र अब सामने आ गया है.

धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, "देशहित, व्यवस्था को ठीक करने के दावे और छात्रों के हितों के नाम पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का असली चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है. खुले तौर पर 'रिजीम चेंज' और बांग्लादेश से प्रेरणा लेने की बात करना स्पष्ट करता है कि यह छात्रों की आड़ में केवल देश में अराजकता फैलाने और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करने की सोची-समझी साजिश है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'विपक्ष का मकसद ही है रिजीम चेंज', राजनाथ सिंह के बयान पर पवन खेड़ा का पलटवार

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि विदेशी ताकतों के दम पर सत्ता का सपना देखने वाले लोग समझ लें कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया से तय होता है. प्रधान ने दावा किया कि देश की जनता ऐसी अलोकतांत्रिक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी.

राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पोस्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह बार-बार जनता के जनादेश का अपमान करते हैं. प्रधान ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया से मनचाहा परिणाम नहीं मिलने पर कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश करती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हाइड्रोजन बम बता रहे थे, दिवाली का पटाखा भी साबित नहीं हुआ', राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का वार

उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए आए दिन जनता को परेशान करना कांग्रेस का उद्देश्य रहा है. प्रधान ने इसे उस मानसिकता से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि इसी सोच के तहत देशवासियों के अधिकारों को कुचला गया था.

'जनादेश का अपमान कर रहे राहुल गांधी'

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे लिखा कि संविधान हाथ में लेकर घूमने वाले राहुल गांधी को जनता बार-बार नकार चुकी है. इसके बावजूद वह सत्ता की लालसा में जनादेश का अपमान कर रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतंत्र की मर्यादाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए लिखा, "राहुल गांधी जी, लोकतंत्र के प्रति आपका यह नफरती रवैया बेहद शर्मनाक है."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »