किसान आंदोलन: दिल्ली में 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की तैयारी में पुलिस, मांगी इजाजत

बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं और वापस जाने से इनकार कर रहे हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है और अस्थाई जेल बनाने की इजाजत मांगी है.

Advertisement
दिल्ली में पुलिस ने की पूरी तैयारी दिल्ली में पुलिस ने की पूरी तैयारी

मिलन शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST
  • दिल्ली में पुलिस ने की एक्शन की तैयारी
  • सरकार से अस्थाई जेल बनाने की इजाजत मांगी

पंजाब से चले किसानों का काफिला अब राजधानी दिल्ली के पास पहुंच गया है. तमाम रुकावटों को दूर करते हुए किसान आखिरकार दिल्ली के करीब पहुंच गए हैं. ऐसे में अब दिल्ली पुलिस ने अपनी तैयारी बढ़ा दी है. राजधानी में पुलिस स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की तैयारी में है, इसके लिए सरकार से इजाजत मांगी गई है. 

दिल्ली पुलिस ने राज्य सरकार से शहर के नौ स्टेडियम को अस्थाई जेल में तब्दील करने की इजाजत मांगी है. अगर दिल्ली में प्रदर्शन बढ़ता है तो किसानों को इन स्थानों पर लाया जा सकता है. 

Advertisement

आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा का कहना है कि राज्य सरकार को दिल्ली पुलिस की अस्थाई जेल बनाने की अपील को ठुकरा देना चाहिए. किसान अपने हक की बात कर रहे हैं वो कोई आतंकी नहीं हैं.

देखें: आजतक LIVE TV

आपको बता दें कि पंजाब से चले किसान हरियाणा के रास्ते दिल्ली आ रहे हैं. देर रात तक किसान पानीपत तक पहुंचे थे, अब दिल्ली बॉर्डर के कुछ ही करीब हैं. शुक्रवार सुबह पुलिस और किसानों के बीच सिंधु बॉर्डर पर बहस हुई, पुलिस ने किसानों को वापस जाने को कहा. 

लेकिन किसानों ने वापस जाने से इनकार कर दिया है और दिल्ली में रामलीला मैदान-जंतर मंतर जाने पर अड़ गए हैं. दूसरी ओर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कह दिया है कि सरकार ने किसानों को तीन दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया है. हालांकि, किसानों का कहना है कि वो अब सीधे पीएम नरेंद्र मोदी से बात करेंगे.

Advertisement

किसानों के प्रदर्शन के कारण बॉर्डर पर जाम की स्थिति है और हर वाहन की तलाशी ली जा रही है. पुलिस को डर है कि किसान वाहनों में छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर आ सकते हैं. यही कारण है कि पुलिस सख्ती बरत रही है. इसके अलावा कुछ मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट को बंद कर दिया गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »