सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाला प्रबल प्रताप और उसका साथी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने रिमांड पर लिया

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने, जजों को आदेश देने की कोशिश करने और दस्तावेज हवा में उछालने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप सिंह और उसके साथी चंद्रभान को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले आरोपी प्रबल प्रताप सिंह और उसके साथ चंद्रभान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया. (Screengrab) सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले आरोपी प्रबल प्रताप सिंह और उसके साथ चंद्रभान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया. (Screengrab)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:09 AM IST

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने, दस्तावेज हवा में उड़ाने और सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रबल प्रताप सिंह और उसके साथी चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है. यह मामला 10 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के कोर्टरूम नंबर-13 में जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के समक्ष हुई घटना से जुड़ा है. 

Advertisement

घटना के संबंध में दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में प्रबल प्रता सिंह और उसके साथी चंद्रभान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 221, 224 और 3(5) समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय प्रबल प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है और लखनऊ यूनिवर्सिटी में एलएलबी थर्ड ईयर का छात्र है. वहीं, 23 वर्षीय चंद्रभान, रायबरेली जिले के पूरे सिंहारे गांव का निवासी है और लखनऊ यूनिवर्सिटी में एलएलबी सेकेंड ईयर का छात्र है.  प्रबल प्रताप सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के जजों को आदेश देने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें: वक्त बदल गया है, क्लास में बच्चों को जलील नहीं कर सकते टीचर... सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए प्रबल प्रताप सिंह और उसके साथी चंद्रभान को कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया था. इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट परिसर में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों की निगरानी में रखा गया था. प्रबल प्रताप इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे था. उसकी मांग लखनऊ के एक मामले में एफआईआर दर्ज कराने से जुड़ी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी थी.

Advertisement

एफआईआर के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान प्रबल प्रताप सिंह याचिकाकर्ता के रूप में पेश हुआ था. आरोप है कि उसने सुनवाई के दौरान अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, कोटरूम के भीतर कागज फेंके और कार्यवाही में जानबूझकर बाधा डाली. जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई.

यह भी पढ़ें: UPSC-IIT तो छोड़िए, अब हॉवर्ड-स्टैनफोर्ड वाले भी खा रहे ठोकरें, मेंटल हेल्थ के ल‍िए ले रहे थेरेपी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद दोनों आरोपियों का आईएचबीएएस (IHBAS) में मेडिकल टेस्ट कराया गया. मेडिकल रिपोर्ट में किसी तत्काल सक्रिय मनोरोग उपचार की आवश्यकता नहीं पाई गई. जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक शब्दों वाले पर्चे (पैम्फलेट) भी बरामद किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »