पासपोर्ट को नागरिकता का प्रमाण बनाने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका खारिज कर दी, जिसमें पासपोर्ट को नागरिकता का प्रमाण घोषित करने, शिक्षा के अधिकार, विरोध-प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की पूरी आजादी समेत कई व्यापक आदेश जारी करने की मांग की गई थी.

Advertisement
सरकार का कहना है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है. (Photo- ITG) सरकार का कहना है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है. (Photo- ITG)

अनीषा माथुर

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को एक जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी, जिसमें केंद्र सरकार को शिक्षा के अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पासपोर्ट को नागरिकता का प्रमाण घोषित करने, शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा करने और अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता सुनिश्चित करने जैसे कई बड़े निर्देश जारी करने की मांग की गई थी.

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने याचिकाकर्ता से कहा कि अदालत के अधिकार क्षेत्र को लेकर उन्हें गलतफहमी है.

Advertisement

हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस ने कहा, "यह देखकर खुशी है कि आपको हमारी शक्तियों पर इतना भरोसा है, लेकिन हमें ऐसी कोई गलतफहमी नहीं है कि हमारे पास इस तरह की याचिकाएं स्वीकार करने की शक्ति है."

यह भी पढ़ें: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- वीडियो देखने का समय नहीं

मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट सिर्फ किसी विशेष और ठोस विवाद पर ही आदेश दे सकता है. उन्होंने कहा, "हम हर विषय पर एक साथ सामान्य और व्यापक (Omnibus) आदेश जारी नहीं कर सकते."

इस दौरान याचिकाकर्ता ने अदालत से पूछा कि आखिर कोर्ट क्या कर सकता है. इस पर केंद्र सरकार की तरफ से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने कहा कि पहले यह बताना होगा कि याचिकाकर्ता की व्यक्तिगत शिकायत क्या है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'आरोपी के घर 2 साल तक न चले बुलडोजर', इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो जजों ने स्प्लिट वर्डिक्ट दिया

ASG ने कहा, "आप जिन अधिकारों की बात कर रहे हैं, उनमें से अधिकांश पहले से ही संविधान में मौजूद हैं. पहले यह बताइए कि आपकी वास्तविक मांग और व्यक्तिगत शिकायत क्या है."

अदालत ने पाया कि याचिका में किसी ठोस कानूनी विवाद या व्यक्तिगत अधिकार के उल्लंघन का स्पष्ट आधार नहीं बताया गया है. इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »