उत्तराखंड: स्कूल के केयरटेकर ने दिव्यांग छात्राओं से की छेड़खानी... पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून में एक स्कूल केयर टेकर द्वारा नाबालिग दिव्यांग छात्राओं से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • देहरादून,
  • 02 जून 2025,
  • अपडेटेड 6:55 AM IST

उत्तराखंड के देहरादून में एक स्कूल के केयरटेकर द्वारा नाबालिग दिव्यांग छात्राओं का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. एक एजेंसी के मुताबिक दो नाबालिग छात्राओं की मां ने केयर टेकर पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने आरोप में केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने बताया कि बच्चों की मां की शिकायत के आधार पर 29 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. अपनी शिकायत में मां ने आरोप लगाया है कि स्कूल के केयरटेकर ने उसके बच्चों की पिटाई की और उनका यौन उत्पीड़न किया. मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: व्हील चेयर पर पहुंची गैंग रेप पीड़िता की सुप्रीम कोर्ट से मार्मिक अपील, इलाज करवाने की उठाई मांग

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चों को मेडिकल जांच के लिए भेजा और मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी. पुलिस ने बताया कि स्कूल से सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है. आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है और फिलहाल देहरादून के कारगी चौक में रह रहा था.

दावा यह भी किया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी कई अन्य छात्राओं के साथ भी इस तरह की हरकत कर चुका है. हालांकि,  लड़कियों ने लोकलाज के डर से इसकी शिकायत नहीं की थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »