दादरा नगर हवेली: नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, 6 जख्मी

दादरा नगर हवेली में इंडस्ट्रियल नाइट्रोजन गैस सिलेंडर के विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. विस्फोट के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.

Advertisement
अभी तक ब्लास्ट की वजह पता नहीं चली है. (फाइल फोटो-ITG) अभी तक ब्लास्ट की वजह पता नहीं चली है. (फाइल फोटो-ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • दमन,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के दादरा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां इंडस्ट्रियल नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हुए है.

जानकारी के मुताबिक, इस भीषण धमाके में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन और पुलिस धटना स्थल पर अपनी टीम के साथ मदद के लिए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement

विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया. प्रशासन की टीम जांच पड़ताल में लग गई है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन मौके पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: CNG भरते समय ब्लास्ट, द्वारका में ट्रक सिलेंडर फटने से 4 लोग झुलसे, एक गंभीर

वलसाड से बुलाई गई जांच टीम

दादरा नगर हवेली के कलेक्टर ने ब्लास्ट मे 4 लोगों के मौत की पुष्टि की, हालांकि अभी तक ब्लास्ट की वजह साफ नहीं हो पाए. वलसाड से FSL की टीम को बुलाया गया है, जांच के बाद ही ब्लास्ट कैसे हुआ, ये साफ हो पाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement