गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला मुरासु, चेन्नई में स्कूल बंद, निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु ने गंभीर रूप धारण कर लिया है और यह तेज़ी से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान 2 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से टकरा सकता है, जहां तेज़ हवाओं और भारी बारिश की संभावना है.

Advertisement
मौसम विभाग ने इस तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना जताई है. (Photo: Pexels) मौसम विभाग ने इस तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना जताई है. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:22 AM IST

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु और तेज होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. यह पिछले 6 घंटों के दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 नवंबर की रात 2:30 बजे यह चेन्नई से करीब 260 किलोमीटर दूर पूर्व उत्तर पूर्व दिशा में केंद्रित था. मौसम विभाग ने इस तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना जताई है. चक्रवाती तूफान मुरासु सोमवार रात 11:30 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है.

Advertisement

यह ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट पार सकता है. तट से टकराते समय तूफान की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की आशंका है. वहीं, तेज झोंकों के साथ हवा की गति भी 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 

यह भी पढ़ें: अब ‘मुरासु’ का खौफ! आंध्र को झकझोरने आ रहा चक्रवाती तूफान

चेन्नई के स्कूलों में छुट्टी घोषित

चक्रवात मुरासु के कारण चेन्नई के सभी स्कूलों में सोमवार के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है. 

वहीं, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में 2 और 3 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश भी हो सकती है. उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी मध्यम बारिश हो सकती है. तेज हवाओं से पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. स्थानीय प्रशासन ने बचाव तैयारियां शुरू कर दी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »