हिमंता सरकार के विस्तार की आ गई तारीख, असम CM ने दी जानकारी

हिमंता सरकार के विस्तार को लेकर इंतजार खत्म हो गया है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद इसकी तारीख का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए अपनी खुशी भी व्यक्त की.

Advertisement
हिमंता बिस्वा सरमा ने 12 मई 2026 को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.  (File Photo: PTI) हिमंता बिस्वा सरमा ने 12 मई 2026 को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.  (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

असम सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून को होगा. इस बारे में खुद सीएम हिमंता ने जानकारी दी है और कैबिनेट विस्तार पर अपनी खुशी जाहिर की है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि असम सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून 2026 को होगा.
 

Advertisement

बता दें, हाल ही संपन्न हुए असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी की है. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में बीजेपी को यहां जीत मिली. 126 सदस्यीय असम विधानसभा में एनडीए ने लगातार तीसरी बार विजय दर्ज की है. बीजेपी ने 82 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 10-10 सीटें मिलीं.

हिमंता को 89 हजार वोटों से विजय मिली थी. इसके बाद उन्होंने 12 मई 2026 को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हिमंता बिस्वा सरमा ने पहली बार 2021 में मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था.

हिमंता बिस्वा सरमा ने 23 अगस्त 2015 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था. उनका जन्म 1 फरवरी 1969 को असम के गुवाहाटी स्थित गांधी बस्ती, उलुबारी में एक असमिया ब्राह्मण परिवार में हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »