शशि थरूर ने बीजेपी पर हमले के लिए लिखा नया शब्द- Allodoxaphobia, जानिए क्या है मतलब

Allodoxaphobia Meaning: कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए Allodoxaphobia शब्द का इस्तेमाल किया है. उन्होंने इसका मतलब भी बताया है. इसके साथ ही ये भी बताया है कि इस शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.

Advertisement
शशि थरूर ने बीजेपी के लिए इस्तेमाल किया अंग्रेजी का नया शब्द. (फाइल फोटो-PTI) शशि थरूर ने बीजेपी के लिए इस्तेमाल किया अंग्रेजी का नया शब्द. (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST
  • थरूर ने फिर अंग्रेजी का कठिन शब्द यूज किया
  • बताया कि कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

Allodoxaphobia Meaning: अपनी अंग्रेजी से लोगों को डिक्शनरी निकालने पर मजबूर करने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने बीजेपी पर हमला बोलने के लिए एक और नए शब्द का इस्तेमाल किया है. बीजेपी पर हमला करते हुए शशि थरूर ने 'Allodoxaphobia' शब्द को ट्वीट किया. रविवार को इस शब्द को ट्वीट करते हुए थरूर ने इसे 'word of the day' बताया. 

Advertisement

शशि थरूर ने न सिर्फ इस शब्द को ट्वीट किया, बल्कि इसका मतलब भी बताया. उन्होंने बताया कि Allodoxaphobia शब्द का मतलब होता है 'विचारों का बेवजह डर.'

इस शब्द का इस्तेमाल कैसे करना है, इसका उदाहरण देते हुए थरूर ने लिखा, 'यूपी में बीजेपी की सरकार लोगों पर देशद्रोह और यूएपीए के केस दर्ज कर रही है, क्योंकि वो Allodoxaphobia से ग्रसित है.'

थरूर ने बताया कि Allodoxaphobia एक ग्रीक शब्द है. उन्होंने इसको समझाते हुए बताया कि Allo मतलब अलग, doxo मतलब विचार और phobs मतलब डर. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 6 महिला सांसदों के साथ फोटो पोस्ट कर कही ये बात, लोग भड़के

ये पहली बार नहीं है जब थरूर ने ट्विटर पर इस तरह से अंग्रेजी के कठिन शब्द का इस्तेमाल किया है. इससे पहले भी थरूर कई बार ऐसे कठिन शब्द लिखते रहे हैं. 

इससे पहले थरूर ने 'farrago' और 'troglodyte' जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया है. farrago मतलब जहां कन्फ्यूज्ड मिक्सचर होता है वहीं, troglodyte का मतलब उस व्यक्ति से होता है जिसे जानबूझकर अज्ञानी या पुराने जमाने का माना जाता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »