'PR के बजाए वैक्सीन और ऑक्सीजन पर ध्यान दें', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि PR और अनावश्यक प्रोजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें.

Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल-पीटीआई) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल-पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST
  • आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहराएगाः राहुल
  • पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,46,786 नए केस सामने आए
  • देश में 2,624 मरीजों की मौत हो गई

देश में कोरोना को लेकर हो रही रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी और अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत की वजह से बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने से विपक्ष केंद्र पर लगातार हमलावर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र से कहा है कि PR और अनावश्यक प्रोजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें.

Advertisement

इस बीच राहुल गांधी ने दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से कई मरीजों की मौत की खबर बेहद दुखद है. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं राज्य सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे अपने परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें. जयपुर गोल्डन अस्पताल का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से कल शाम को उसके यहां 25 मरीजों की मौत हो गई.

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने आज शनिवार सुबह ट्वीट के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि PR और अनावश्यक प्रोजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें. आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहराएगा. इससे निबटने के लिए देश को तैयार करना होगा. वर्तमान दुर्दशा असहनीय है.

Advertisement

राहुल गांधी इससे पहले भी केंद्र पर हमला करते रहे हैं. कल उन्होंने ट्वीट कर कहा था- कोविड क्राइसिस, नो टेस्ट, नो वैक्सीन, नो ऑक्सीजन, नो आईसीयू... प्राथमिकता (अलग हैं)! इस पोस्ट के साथ एक खबर भी शेयर की जिसमें कहा गया था कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के लिए सीपीडब्ल्यूडी ने 3 सेक्ट्रिएट इमारतों के लिए बोलियां निमंत्रित की हैं.

राहुल ने अपने एक और ट्वीट में कहा, 'कोरोना के कारण ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है, लेकिन ऑक्सीजन की कमी और आईसीयू बेड की कमी के कारण बहुत सारी मौतें हो रही हैं. भारत सरकार, यह जिम्मेदारी आप की है.'

देश में आज शनिवार को जारी नए आकंड़ों में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है और लगातार तीसरे दिन 3 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले सामने आए जबकि 2,624 मरीजों की मौत हो गई. हालांकि इस दौरान 2,19,838 मरीज ठीक भी हुए.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »