'मेरी इंग्लिश अच्छी नहीं, इसलिए शशि थरूर को CWC मेंबर बनाया', बोले कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहा, "गुलबर्ग में मैं कहा था कि हमने एक साथ एक आवाज़ में बोला कि देश के लिए हम साथ-साथ खड़े हुए. ऑपरेशन सिंदूर में एक साथ खड़े हैं, हमने कहा कि देश फर्स्ट कुछ लोग कहते हैं कि मोदी फर्स्ट देश बाद में है, तो हम क्या करें."

Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (तस्वीर: PTI) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (तस्वीर: PTI)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2025,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) और कांग्रेस हाई कमान के बीच नाराजगी की बात सुर्खियों में है. अब थरूर को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बयान दिया है. शशि थरूर के सवाल पर खड़गे ने जवाब देते हुए कहा, "मेरी इंग्लिश उतनी अच्छी नहीं है, इसलिए शशि थरूर को CWC सदस्य बनाया. हम देश को पहले रखते है और कुछ लोग खुद को पहले और देश को पीछे रखते हैं."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "गुलबर्ग में मैं कहा था कि हमने एक साथ एक आवाज़ में बोला कि देश के लिए हम साथ-साथ खड़े हुए. ऑपरेशन सिंदूर में एक साथ खड़े हैं, हमने कहा कि देश फर्स्ट कुछ लोग कहते हैं कि मोदी फर्स्ट देश बाद में है, तो हम क्या करें."

'चुनाव आयोग मोदी की कठपुतली...'

इसके साथ ही खड़गे ने इलेक्शन कमीशन को लेकर भी कुछ बातें कही हैं. उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं चुनाव जीत रहा हूं. राहुल गांधी ने सवाल उठाया, तो ईडी के पास कोई जवाब नहीं था. मौजूदा वक्त में चुनाव आयोग मोदी की कठपुतली बनकर रह गया है."

उन्होंने आगे कहा, "मोदी बिहार में प्रचार कर रहे हैं. अरे चुनाव तुम नहीं जीत रहे हो, मशीन जीत रही है. प्रधानमंत्री ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर सरकार द्वारा एक नया परिपत्र जारी किया है. इसमें कहा गया है कि इमरजेंसी के वक्त संविधान नष्ट हो गया था और हमने संविधान में विश्वास बहाल किया है. हर राज्य को संविधान हत्या दिवस मनाना चाहिए."

Advertisement

"देश की आज़ादी में जिनका कोई योगदान नहीं रहा, वो संविधान के खिलाफ बातें करते रहे हैं. बीजेपी 'संविधान बचाओ यात्रा' से घबरा रही है. जो लोग शासन करने में नाकाम हैं, मंहगाई से लेकर बेरोजगारी पर जवाब नहीं है, नोटबंदी पर जवाब नहीं है.  आप सर्वदलीय बैठक में नहीं आते हैं, पहलगाम पर बैठक बुलाकर आप रैली करने चले गए."

यह भी पढ़ें: शशि थरूर ने की PM मोदी की तारीफ तो कांग्रेस ने बयान से बनाई दूरी, कहा- ये पार्टी की राय नहीं

खड़गे ने नरेंद्र मोदी की तरफ मुखातिब होते हुए कहा, "कभी किसी प्रधानमंत्री को इतनी सुविधा नहीं थी, जितनी आपको है फिर भी आप मणिपुर नहीं गए. ये कहते हैं विश्वगुरु हैं और ट्रंप लड़ाई सुलझाया. ट्रंप आपको डरा रहा है और आप उनके चुनाव का प्रचार करते हो."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »