टेस्ला कर्नाटक में खोलेगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, सीएम येदियुरप्पा ने दी हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिकी ऑटोमोबाइल दिग्गज टेस्ला कर्नाटक में अपनी इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी. सीएम द्वारा केंद्रीय बजट से राज्य को मिलने वाले लाभों का उल्लेख करते हुए एक बयान में यह घोषणा की गई. 

Advertisement
Tesla ने भारत में एंट्री कर ली है (फाइल फोटो) Tesla ने भारत में एंट्री कर ली है (फाइल फोटो)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 14 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:43 AM IST
  • बेंगलुरु में कंपनी ने रजिस्ट्रेशन कराया है
  • आदित्य ठाकरे ने भी दिया था टेस्ला को न्योता

दुनिया की जानी मानी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को ठिकाना मिल गया है. टेस्ला कर्नाटक में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी. इसे लेकर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने हरी झंडी दे दी है. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिकी ऑटोमोबाइल दिग्गज टेस्ला कर्नाटक में अपनी इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी. सीएम द्वारा केंद्रीय बजट से राज्य को मिलने वाले लाभों का उल्लेख करते हुए एक बयान में यह घोषणा की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के तुमकुर जिले में एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा. इसकी लागत करीब 7725 करोड़ रुपये आएगी.

Advertisement

टेस्ला ने टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बेंगलुरु में कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया है. हालांकि उद्योग विभाग ने कहा कि अधिकारियों से बातचीत चल रही है. अभी इसमें कुछ समय लगेगा.

बता दें कि बेंगलुरु में रजिस्ट्रेशन के बाद महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचा था. महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट के जरिए अक्टूबर में टेस्ला को अपने यहां आने का न्योता दिया था. लेकिन टेस्ला ने बेंगलुरु में एक फर्म का रजिस्ट्रेशन करा लिया. इस पर उद्धव ठाकरे सरकार को MNS की आलोचना का सामना करना पड़ा था. 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला भारत में अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती हैं. अमेरिका के रिसर्च एंड डिवलपमेंट सेंटर में इन सस्ती इलेक्ट्रिक कारों को तैयार किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, इस कार की कीमत टेस्ला मॉडल 3 से भी कम हो सकती है. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »