'कोई बॉन्ड साइन नहीं किया, फिर सड़कों पर उतरेंगे', दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का नया पोस्ट

CJP नेता अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदर्शन नहीं करने का कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है और वे फिर सड़कों पर उतरेंगे. दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली कैंट स्थित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया था.

Advertisement
अभिजीत दिपके ने पोस्ट करके बताया कि प्रदर्शन को जारी रखा जाएगा. (File Photo: PTI) अभिजीत दिपके ने पोस्ट करके बताया कि प्रदर्शन को जारी रखा जाएगा. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • ,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST

 अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है, जिसमें प्रदर्शन नहीं करने की बात कही गई हो. दिपके ने कहा कि वे एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे.

रविवार सुबह अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली कैंट स्थित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया. शांति और अच्छे व्यवहार को बनाए रखने के लिए 50,000 रुपये का जमानती बॉन्ड भी जमा कराया गया है.

Advertisement

तीनों को शनिवार को मुंबई से दिल्ली पहुंचने वाली फ्लाइट के लैंड करने के बाद विमान के अंदर ही हिरासत में लिया गया था. वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे.

CJP के लीगल मामलों की हेड रत्ना सिंह के मुताबिक, तीनों नेताओं को इस शर्त पर रिहा किया गया कि वे एक साल तक 'शांति भंग' नहीं करेंगे. इससे पहले रविवार सुबह दिल्ली पुलिस ने बताया था कि तीनों नेताओं को एहतियाती हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने उनके खिलाफ BNSS की धारा 126 (शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा) और धारा 170 (संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए गिरफ्तारी) के तहत कार्रवाई की थी.

पुलिस ने क्या कहा

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 10 अक्टूबर 2026 को BNSS की धारा 126/170 के तहत एहतियाती हिरासत में लिया गया था. पुलिस के मुताबिक, सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और तीनों को 11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली कैंट स्थित SEM कोर्ट में पेश किया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »