संसद मार्च के दौरान घायल हुई युवती को अस्पताल ने किया डिस्चार्ज, 10 दिन से थी RML में भर्ती

नई दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में 20 जुलाई को बेहद गंभीर हालत में भर्ती कराई गई 21 वर्षीय मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हो गई है. आईसीयू और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद 10वें दिन उसे आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

Advertisement
RML हॉस्पिटल. (File photo: ITG) RML हॉस्पिटल. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान घायल हुई 21 वर्षीय युवती अब पूरी तरह से ठीक है और 10 दिनों बाद दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने डिस्चार्ज कर दिया है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 20 जुलाई को युवती को गंभीर चोटें आई थी, लेकिन अब युवती पूरी तरह से ठीक हो चुकी है.

अस्पताल ने बताया कि युवती को 20 जुलाई को गंभीर स्थिति में इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था. वहां युवती को रिससिटेशन के बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.

Advertisement

अस्पताल ने बताया कि डॉक्टरों की देखभाल के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और एक हफ्ते बाद उसे वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाकर दिया गया. आईसीयू में एक हफ्ता बिताने के बाद उसे आगे के सुधार के लिए नर्सिंग होम वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया.

अस्पताल में भर्ती होने के 10वें दिन गुरुवार को युवती पूरी तरह होश में है और सामान्य बातचीत कर रही है. साथ ही युवती फिजिकल रूप से पूरी तरह स्थिर है. इसके अलावा युवती ने खाना भी शुरू कर दिया है, वह बिना किसी सहारे के पैदल चल रही है. वहीं, क्लिनिकल रिकवरी और स्थिर हालत को देखते हुए आज उसे सही मेडिकल एडवाइजरी और फॉलो-अप निर्देशों के साथ डिस्चार्ज कर दिया गया है.

आपको बता दें कि युवती सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच पैदा हुई स्थिति में घायल हुई थी. इसके बाद उससे 20 जुलाई को ही दिल्ली के डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लगभग उसका एक हफ्ते से ज्यादा इलाज चला.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »