दिल्ली में फिर होगा CJP का प्रोटेस्ट, मांगें पूरी न होने के विरोध में इंडिया गेट पर मार्च

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है. पार्टी का आरोप है कि सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए. इमसें बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई है.

Advertisement
नई दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित शांतिपूर्ण विरोध मार्च.(File Photo- PTI) नई दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित शांतिपूर्ण विरोध मार्च.(File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च का राष्ट्रव्यापी आह्वान किया है. पार्टी ने भारत सरकार पर 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है. इसके बाद राष्ट्रव्यापी युवा विरोध प्रदर्शनों को सद्भावना के तहत वापस ले लिया गया था.

5 सितंबर को होने वाला शांतिपूर्ण मार्च इंडिया गेट से शुरू होगा और नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर आगे बढ़ेगा. इसका नेतृत्व मृत NEET पीड़ितों और पुलिस की बर्बरता के पीड़ितों के परिवार करेंगे. देशभर के छात्रों, युवा संगठनों और युवा नागरिकों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है.

Advertisement

सीजेपी की तरफ से जारी प्रेस नोट में कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र सरकार पर 25 जुलाई को देश के युवाओं से किए गए वादों, खासकर छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की प्रतिबद्धता को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है. पार्टी ने कहा कि सरकार के लगातार देरी करने और अपने आश्वासनों को पूरा करने से बचने के कारण CJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने शांतिपूर्ण आंदोलन फिर से शुरू करने का फैसला किया है. 5 सितंबर को CJP नई दिल्ली में इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण युवा मार्च निकालेगी. इसका नेतृत्व मृत NEET पीड़ितों और पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के परिवार करेंगे.

यह भी पढ़ें: 'जल्द आएगा जंतर-मंतर का सीजन-2...', सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके का ऐलान

सीजीपी की बैठक 

इससे पहले  23 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा था कि वह सोमवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, जिसमें 25 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आंदोलन वापस लिए जाने के बाद केंद्र सरकार की ओर से किए गए वादों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. पार्टी ने कहा था कि सरकार ने आश्वासन पूरा करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में अब तक औपचारिक रूप से जानकारी नहीं दी थी. CJP ने कहा था कि अपने वादों को पूरा कराने के लिए उठाए जाने वाले सभी कदमों पर विचार किया जाएगा, जिसमें एक और शांतिपूर्ण राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने की संभावना भी शामिल थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »