ट्रांसजेंडर कानून पर सुप्रीम कोर्ट में बहस, Biological Women के अधिकारों पर केंद्र देगा जवाब

केंद्र सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों और जैविक महिलाओं (Biological Women) से जुड़े विवादित मुद्दों पर अपना जवाब दाखिल करेगी. NGO 'वीमेंस डिक्लेरेशन इंडिया' की याचिका में ट्रांसजेंडर कानून के तहत जैविक महिलाओं और ट्रांस व्यक्तियों की पहचान पर सवाल उठाए गए हैं.

Advertisement
ट्रांसजेडर कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. (Photo-File) ट्रांसजेडर कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. (Photo-File)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

ट्रांसजेंडर अधिकारों और जैविक महिलाओं के कानूनी दायरे से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर केंद्र सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अपना विस्तृत जवाब दाखिल करेगी. NGO 'वीमेंस डिक्लेरेशन इंडिया' की नई याचिका में ट्रांसजेंडर कानून के तहत 'जैविक महिलाओं' और 'ट्रांस व्यक्तियों' की पहचान पर सवाल उठाए गए हैं.

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की तीन सदस्यीय बेंच के सामने इस मामले की सुनवाई हुई. केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा.

Advertisement

उन्होंने बताया कि नए ट्रांसजेंडर एक्ट को चुनौती देने वाली कई अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं और सरकार सभी बिंदुओं को शामिल करते हुए एक समेकित जवाब तैयार कर रही है.

जैविक महिलाओं के अधिकारों का मुद्दा

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने अदालत के सामने तर्क रखा कि ट्रांसजेंडर कानून में 'इंटरसेक्स' और 'ट्रांस महिलाओं' को तो पहचान दी गई है. लेकिन जैविक महिलाओं का अलग से कोई जिक्र नहीं है. वकील ने कहा कि महिलाओं को मिले विशेष अधिकारों का दायरा इस तरह बढ़ाने से जैविक महिलाओं के अधिकारों का हनन हो रहा है.

उन्होंने सवाल उठाया कि महिला पुलिस अधिकारी का तलाशी लिया जाना, जांच के लिए महिला नर्स का होना, या मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाएं सिर्फ जैविक महिलाओं के लिए हैं. इन्हें ट्रांस महिलाओं पर लागू नहीं किया जा सकता. इसके अलावा, पंचायतों में महिलाओं के लिए मिलने वाले आरक्षण के लाभ को लेकर भी सवाल खड़े किए गए.

Advertisement

सुरक्षा और निष्पक्षता पर सॉलिसिटर जनरल के तर्क

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने व्यावहारिक समस्याओं की बात करते हुए कहा कि मूल समस्या खुद को 'महिला या पुरुष मानने' के दावों से जुड़ी है. उन्होंने कहा कि अगर जन्म से पुरुष रहा कोई व्यक्ति खुद को महिला बताकर महिलाओं की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता है, तो उसमें शारीरिक रूप से पुरुष जितनी ही ताकत होगी.

उन्होंने कुछ वैश्विक घटनाओं का हवाला देते हुए बताया कि जन्म से पुरुष रहे व्यक्तियों को महिलाओं की जेलों में रखने पर भी समस्याएं आई हैं. कानून-व्यवस्था का उदाहरण देते हुए SG ने कहा कि किसी महिला को सूर्यास्त के बाद गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, लेकिन अगर कोई अपराधी अचानक दावा कर दे कि 'मैं खुद को महिला मानता हूं', तो मुश्किलें पैदा हो जाएंगी. विशेष अधिकार देना और खुद की पहचान का दावा करना- दो अलग बातें हैं.

यह भी पढ़ें: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में 17 नवंबर को अगली सुनवाई, याचिकाकर्ता 10 दिन में दाखिल करेंगे जवाब

फिलहाल, सॉलिसिटर जनरल की ओर से सरकार का पक्ष अदालत के पटल पर रखे जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर आगे की सुनवाई करेगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »