किसानों को रोकने के लिए बनाई सीमेंट की दीवारें, कंटीले तारों से बेरिकेडिंग, जमीन पर बिछाई कीलें... हरियाणा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फतेहाबाद में किसानों को रोकने के लिए सड़क पर बड़ी कीलें बिछाई गई हैं. ताकि किसानों के ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों को दिल्ली की तरफ बढ़ने से रोका जा सके. इतना ही नहीं, ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध किया गया है. मौके पर सीआरपीएफ की टुकड़ी के साथ हरियाणा पुलिस की कंपनियों को तैनात किया गया है.

Advertisement
 हरियाणा के फतेहाबाद में किसानों को रोकने के कड़े इंतजाम किए गए हैं हरियाणा के फतेहाबाद में किसानों को रोकने के कड़े इंतजाम किए गए हैं

बजरंग मीणा

  • फतेहाबाद,
  • 11 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

पंजाब के किसानों के 13 फरवरी को होने वाले 'दिल्ली कूच' को लेकर पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में जबरदस्त सुरक्षा घेरा लगाया जा रहा है. इसी कड़ी में पंजाब बॉर्डर से सटे हरियाणा के फतेहाबाद के बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फतेहाबाद जिले के टोहाना, रतिया और फतेहाबाद सदर थाना क्षेत्र से जुड़े बॉर्डर सील कर दिया गया है. हरियाणा के फ़तेहाबाद को पंजाब के सरदूलगढ़ से जोड़ने वाले मार्ग पर फ़तेहाबाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. लिहाजा सीमेंट की दीवारें खड़ी करके कंटीले तारों से बेरिकेडिंग की गई है. 

Advertisement

फतेहाबाद में किसानों को रोकने के लिए सड़क पर बड़ी कीलें बिछाई गई हैं. ताकि किसानों के ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों को दिल्ली की तरफ बढ़ने से रोका जा सके. इतना ही नहीं, ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध किया गया है. मौके पर सीआरपीएफ की टुकड़ी के साथ हरियाणा पुलिस की कंपनियों को तैनात किया गया है. 

फिलहाल फतेहाबाद में पंजाब से सटे सभी रूटों पर सुरक्षा बढ़ाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. पंजाब की तरफ आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है. लोग सिर्फ वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर रहे हैं. वहीं. जिले में रतिया क्षेत्र के ब्राह्मणवाद चौकी क्षेत्र के बॉर्डर पर भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है. बैरिकेडिंग के साथ सड़क पर कीलें लगाकर किसानों को हरियाणा में घुसने से रोकने के इंतजाम किए गए हैं. 

Advertisement

फतेहाबाद जिले की एसपी आस्था मोदी ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए. किसानों के कूच को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी आज सुबह से बंद कर दी गईं हैं. 

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. नाकेबंदी करके सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. दोनों राज्यों के बीच आवागमन करने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों से जाने के लिए कहा गया है.

किसान आंदोलन को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैंने केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दों का हल निकालने के लिए कहा और किसानों के साथ मीटिंग करने के लिए कहा. जिसमें कई मुद्दों पर सहमति भी बन गई, लेकिन अब हो क्या रहा है हरियाणा में पंजाब के बॉर्डर पर कीलें लगाई जा रहे हैं. लोहे की पत्तियां लगाई जा रही हैं. कंटीली तारें लगाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल तो मैं केंद्र सरकार से विनती कर रहा हूं कि किसानों से बात कर ली जाए, उनकी जो जायज मांगें हैं, उन्हें माना जाए. आप इंडिया और पंजाब का बॉर्डर ना बनाओ. जितनी कंटीली तारें पाकिस्तान की ओर लगी हैं, उतनी ही दिल्ली जाने के लिए हरियाणा की ओर लगा दी गई हैं.

Advertisement

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप लोग हमें क्या समझते हो, जब चावल और गेहूं लेनी होगी, तब कहां जाओगे. तब क्या हमारे लिए बॉर्डर खुले होंगे. हम पंजाब के लोग आपका पेट भरते हैं, आजादी के लिए हमने सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी हैं. हमें अपना हिस्सा समझो. उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं कि हमें इतना पराया ना समझो. हमारे साथ इतनी नफरत ना करो. ये लोग पंजाब में हमसे नफरत कर रहे हैं. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से नफरत कर रहे हैं. इनका बस चले तो ये जन-गण-मन से पंजाब शब्द ही हटा दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »