'नाइट ड्यूटी से लौटकर सो रहा था पति, अचानक ढह गई पूरी बिल्डिंग', फफक पड़ी सूरत हादसे की पीड़िता

पीड़िता ने आजतक को बताया कि, 'मेरा आदमी (पति) इसमें था. वह मशीन चलाते थे, रात में ड्यूटी होती है. नाइट ड्यूटी करके आए थे और सो रहे थे. मैं ड्यूटी गई थी. अभी एक घंटे पहले पता चला कि जिस बिल्डिंग में मैं रहती हूं वो गिर गई है. मैं कंपनी से भाग कर आई.

Advertisement
सूरत में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग सूरत में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग

संजय सिंह राठौर

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

'मैं काम पर गई थी, वहां मुझे पता चला कि मैं जिस बिल्डिंग में रहती थी वो गिर गई... मैं भागी-भागी आई. इतना कहकर वह महिला फफक पड़ी. उन्होंने कहा कि मेरे पति नाइट ड्यूटी करके आए थे और सो रहे थे. अभी तक कुछ पता नहीं चला है. पता नहीं कैसे बिल्डिंग गिर गई.'

रोते-बिलखते ये बातें बताने वाली सूरत में बिल्डिंग हादसे की पीड़िता हैं, जिनका परिवार इस हादसे की चपेट में आ गया है. सूरत महानगर पालिका में शनिवार दोपहर एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई. इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की खबरें हैं, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.  

Advertisement

पीड़िता ने आजतक को बताया कि, 'मेरा आदमी (पति) इसमें था. वह मशीन चलाते थे, रात में ड्यूटी होती है. नाइट ड्यूटी करके आए थे और सो रहे थे. मैं ड्यूटी गई थी. अभी एक घंटे पहले पता चला कि जिस बिल्डिंग में मैं रहती हूं वो गिर गई है. मैं कंपनी से भाग कर आई.

उन्होंने यह भी बताया कि 'ये बिल्डिंग पूरी तरह फुल है. ऊपरी माले पर बहुत लोग रहते हैं. पता नहीं कितना लोग दबा है. मैं नीचे के माले पर रहती हूं.'

बिल्डिंग में थे बहुत से किराएदार
इस बिल्डिंग में रहने वाले ज्यादातर परिवार किराए पर रहते थे और पेशेवर श्रमिक थे. कितने परिवार इसके अंदर दबे हुए हैं, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है. 

राहत कार्य में जुटी टीमें
सूरत फायर विभाग की टीम, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम इस राहत और बचाव कार्रवाई में जुटी हुई है. सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत, सूरत महानगरपालिका के मेयर दक्षेश मावानी, डिप्टी मेयर नरेंद्र पाटिल, भाजपा विधायक संदीप देसाई सहित विपक्ष के नेता पायल साकरिया भी मौके पर पहुंचीं.

Advertisement

पांच मंजिला इमारत में थे 30 फ्लैट
राहत और बचाव की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन आधिकारिक रूप से इस मलबे में कितने लोग फंसे हैं इसकी पुष्टि नहीं हुई है. बिल्डिंग के मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और अभी इस मलबे में कितने लोग फंसे हैं ऐसा कहना अभी मुश्किल है. 30 फ्लैट की पांच मंजिला बिल्डिंग में कई परिवार किराएदार थे. 

क्या बोली सूरत पुलिस?
सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि, बिल्डिंग गिरने के 5 मिनट के बाद पुलिस को जानकारी मिली. मौके पर आला अधिकारी और रेस्क्यू दल पहुंचा. ये 30 फ्लैट की स्कीम थी. 5 से 6 फैमिली इसमें रहती थी. बाकी अलग - अलग जगह काम करने वाले मजदूर भी वहां रहते थे. फायर ब्रिगेड की टीम ने एक महिला को मलबे से निकाला है. चौकीदार का कहना है कि 5-6 लोग बिल्डिंग में थे. रेस्क्यू अभी चल रहा है. FSL की टीम अभी पहुंच रही है. जांच में जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »