फेसबुक पर राकेश टिकैत की फर्जी प्रोफाइल, BKU ने पुलिस में की शिकायत

भारतीय किसान यूनियन के एक कार्यकर्ता ने गुरुवार को एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ बदमाशों ने किसान नेता राकेश टिकैत का फर्जी फेसबुक पेज खोला है.

Advertisement
किसान नेता राकेश टिकैत (फोटो-PTI) किसान नेता राकेश टिकैत (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST
  • कौशाम्बी पुलिस स्टेशन में शिकायत
  • BKU नेता शमसेर राणा ने की शिकायत

भारतीय किसान यूनियन के एक कार्यकर्ता ने गुरुवार को एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ बदमाशों ने किसान नेता राकेश टिकैत का फर्जी फेसबुक पेज खोला और उस पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कीं. पेज के स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत कौशाम्बी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को भेजी गई.

बीकेयू के प्रेस सेल प्रभारी शमशेर राणा ने बताया कि एक परिचित ने उन्हें फर्जी आईडी के बारे में सूचित किया था. पुलिस अधीक्षक (शहर 2) ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जब पुलिस लिखित में शिकायत प्राप्त करेगी, तब कार्रवाई शुरू की जाएगी. 

Advertisement

शिकायत में कहा गया है कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शमशेर राणा को फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी और वह अलर्ट हो गया था क्योंकि वह सोशल नेटवर्किंग साइट पर टिकैत के साथ पहले से जुड़ा हुआ था. फर्जी आईडी की प्रोफाइल में राकेश टिकैत की तस्वीर है और कुछ फिल्म अभिनेताओं की तस्वीर पोस्ट की गई है.

बीकेयू के प्रेस सेल प्रभारी शमशेर राणा ने कहा कि आईडी पर उल्लिखित आईपी का पता पंजाब के लुधियाना जिले से आता है. शमशेर राणा की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. 

हिंसा को लेकर पुलिस का एक्शन जारी
इस बीच 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर पुलिस का एक्शन जारी है. पुलिस सोशल मीडिया को मॉनिटर कर रही है. लगभग 300 सोशल मीडिया हैंडल पाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल घृणित और निंदनीय कंटेंट फैलाने के लिए किया जा रहा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »