'कांग्रेस देश को अराजकता की आग में झोंकने को तैयार...', नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सवाल उठाया कि क्या देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की पटकथा राहुल गांधी के ही इशारे पर लिखी जा रही है. क्या इस पूरी साजिश का रिमोट कंट्रोल उनके हाथों में है.

Advertisement
नितिन नवीन का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी गंभीर सवालों को और गहरा कर रही है. (Photo: ITG) नितिन नवीन का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी गंभीर सवालों को और गहरा कर रही है. (Photo: ITG)

सत्यजीत कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राहुल गांधी, झारखंड में आपकी पार्टी के मंत्री खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस आपके इशारे पर देश में अस्थिरता पैदा करने और भारत को अराजकता की आग में झोंकने के लिए तैयार है. आखिर इस गंभीर बयान पर आपकी चुप्पी का क्या मतलब है.'

Advertisement

नितिन नवीन ने सवाल उठाया, 'क्या यह आपकी मौन सहमति है, क्या देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की पटकथा आपके ही इशारे पर लिखी जा रही है. क्या इस पूरी साजिश का रिमोट कंट्रोल आपके हाथों में है.'

उन्होंने आगे कहा कि आखिर देश की स्थिरता से खिलवाड़ करने वालों को आपका संरक्षण क्यों मिल रहा है. देश आपसे जवाब मांगता है. 

नितिन नवीन का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी इन गंभीर सवालों को और गहरा कर रही है.

बता दें, गुरुवार को कांग्रेस नेता और झारखंड की हेमंत सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा था कि बांग्लादेश में वहां की सरकार ने देशवासियों की बात नहीं मानी तो सरकार चली गई. नेपाल में सरकार ने युवाओं की बात नहीं सुनी. वहां की सरकार को लगता था कि वही सबसे ताकतवर है. उन्होंने कहा कि भारत में भी छात्र, किसान, मजदूर, कारोबारी और बेरोजगार युवा सड़कों पर हैं. यह संकेत ठीक नहीं है. 

Advertisement

कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि दिल्ली में 40 लाख छात्र-छात्राएं सड़कों पर हैं और राहुल गांधी ने लोगों को संभालकर रखा है. कांग्रेस नेता के इस दावे पर बीजेपी ने पलटवार किया है, नितिन नवीन ने कई सवाल उठाए हैं.

इरफान अंसारी ने कहा था कि देश में लाखों छात्र, किसान, मजदूर और बेरोजगार युवा सड़कों पर हैं, लेकिन राहुल गांधी ने लोगों को कानून हाथ में लेने से रोक रखा है. उन्होंने कहा कि सरकार को इन परिस्थितियों से सबक लेना चाहिए.

इस बीच, झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के बयान को बीजेपी ने देश में अराजकता फैलाने, लोगों को हिंसा के लिए उकसाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देने वाला बताते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »