'प्रियंका गांधी का राहुल से भरोसा उठ गया है...' रेहान वाड्रा विवाद पर बीजेपी का निशाना

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की बीकानेर हाउस में आर्ट प्रदर्शनी को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच विवाद छिड़ गया है. BJP ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर आरोप लगाए हैं कि वो राजनीतिक कंटेंट के जरिए आर्ट प्रदर्शनी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि प्रियंका गांधी अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं.

Advertisement
बीजेपी ने प्रियंका-राहुल में विवाद का आरोप लगाया है. (Photo- PTI/AP) बीजेपी ने प्रियंका-राहुल में विवाद का आरोप लगाया है. (Photo- PTI/AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की आर्ट प्रदर्शनी को लेकर सियासत गरमा गई है. बीकानेर हाउस में इस प्रदर्शनी के दौरान राजनीतिक कंटेंट को लेकर हुए विवाद पर BJP ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर निशाना साधा है. बीजेपी ने इस पूरे विवाद को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी कलह का दावा किया है.

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस मामले में आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी झूठ का सहारा लेकर अपने बेटे रेहान को लॉन्च करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, 'प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बेटे को लॉन्च करने के और भी कई दूसरे तरीके हो सकते हैं. पर कम से कम तिरंगे की आड़ में झूठ बोलना बंद करिए.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि बीकानेर हाउस की गाइडिंग पॉलिसी में ये लिखा है कि किसी भी प्रदर्शनी के अंदर राजनीतिक कंटेंट को प्रदर्शित नहीं किया जा सकता और अगर ऐसा हो, तो उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए.

'झूठ की आड़ में रेहान वाड्रा को लॉन्च करना चाहती हैं'

प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, 'तो आज सवाल ये उठता है कि क्या प्रियंका गांधी का राहुल गांधी से भरोसा उठ गया है, इसीलिए अब वो बीकानेर हाउस के अपने झूठ की आड़ में रेहान वाड्रा को लॉन्च करना चाहती हैं? प्रियंका का ट्वीट ये साफ करता है कि कांग्रेस के भीतर राहुल वर्सेस प्रियंका की पूरी लड़ाई जारी है.'

बीजेपी प्रवक्ता ने ये भी कहा कि देश संविधान और कानून के शासन से चलता है, न कि किसी परिवार के नियमों से

Advertisement

रेहान वाड्रा बोले- दिल दहला देने वाला एक्सपीरियंस

वहीं रेहान वाड्रा ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने बताया कि उनकी प्रदर्शनी के लाइव होने से ठीक कुछ घंटे पहले रेजिडेंट कमिश्नर उनके पास आए और बताया कि उनके संग्रह का एक बड़ा हिस्सा आपत्तिजनक है. रेहान ने सफाई दी कि उन्होंने खुद सावधानी बरतते हुए कोई भी राजनीतिक प्लेकार्ड या बैनर प्रदर्शित नहीं किया था, लेकिन अधिकारियों ने उन पर बुकिंग पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप लगाया.

रेहान ने कहा, 'हमने अधिकारियों की बात मानते हुए उन आर्टवर्क्स को उल्टा लटका दिया ताकि वो दिखाई न दें. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जोर दिया कि हम उन्हें पूरी तरह से हटा दें और स्टोरेज में रख दें.' उन्होंने आगे कहा कि ये संग्रह सिर्फ किसी विरोध का हिस्सा नहीं था, बल्कि उनके तीन साल की कड़ी मेहनत का नतीजा था. एक कलाकार के रूप में ये उनके लिए बेहद दिल दहला देने वाला एक्सपीरियंस है.

यह भी पढ़ें: 'नहीं हटाई तो सील कर दिया जाएगा बीकानेर हाउस...' 70 फोटो हटाने पर रेहान वाड्रा ने आजतक को क्या बताया?

रेहान का कहना है कि बीकानेर हाउस की कला के प्रति एक जिम्मेदारी है और ये इस आधार पर नहीं चलना चाहिए कि केंद्र में बीजेपी सरकार है या कांग्रेस, और किसे क्या पसंद आ रहा है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »