कर्नाटक में बेंगलुरु के ब्यावराहल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के अंजनानगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 21 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे एक युवक को उसकी प्रेमिका ने कथित तौर पर जिंदा जला दिया. पीड़ित की पहचान किरण के रूप में हुई है. वह उस समय महिला के घर गया था जब वहां कोई और मौजूद नहीं था.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी महिला ने कथित तौर पर किरण से कहा कि वह उसे अंग्रेजी स्टाइल में प्रपोज करेगी. इसके बाद उसने कथित तौर पर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए .
मर्डर से पहले बनाए शारीरिक संबंध?
पुलिस को संदेह है कि महिला ने इस हत्या को अंजाम देने से पहले पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. इसके बाद उसने कथित तौर पर उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. गंभीर रूप से जलने के कारण किरण की मौके पर ही मौत हो गई. पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे और उनकी दोस्ती लव अफेयर में बदल गई थी. जांचकर्ताओं का मानना है कि महिला ने किरण के आने से पहले से ही केरोसिन तैयार रखा था. उसने कथित तौर पर पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया था.
आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. एसीपी अशोक और इंस्पेक्टर भास्कर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. ब्यादराहल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
'आज अंग्रेजी स्टाइल में प्रपोज करूंगी'
उत्तर पश्चिम पुलिस उपायुक्त डीएल नागेश ने बताया कि रामचंद्रैया की 27 साल की बेटी प्रेमा अंजनानगर, पाइपलाइन रोड पर रहती थी. वहीं 27 साल का मृतक किरण प्रेमा के साथ ही राजाजीनगर के बश्यम सर्कल के पास एक वीआई स्टोर में काम करता था . नेलमंगला के पास एक नया वीआई कनेक्शन का काम मिलने के कारण किरण. प्रेमा को साथ ले जाने आया था. वे ब्यादराहल्ली के गड्डे खान इलाके में प्रेमा के घर के पास पहुंचा तो प्रेमा ने उसे अंदर बुला लिया और बोली- आज अंग्रेजी स्टाइल में प्रपोज करूंगी.
'इग्नोर कर रहा था, नंबर ब्लॉक कर दिया'
मालूम हुआ कि किरण अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के कॉन्टेक्ट में था और प्रेमा को इग्नोर करने लगा था. उसने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ पार्टी भी की थी औक तस्वीरें भी ली थीं, जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद किरण ने प्रेमा का नंबर ब्लॉक कर दिया था. बाद में प्रेमा ने दूसरे नंबर से किरण को फोन किया और उसके बताए गए तारीख पर शादी करने के लिए राजी हो गई. इसके बाद महज दो दिनों के भीतर, उसने कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दे डाला. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने अकेले ही ये सब किया है या कोई और भी उसके साथ शामिल है.
प्रेमा ने वेलेंटाइन डे पर किया था प्रपोज
प्रेमा ने 14 फरवरी को किरण को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसे किरण ने एक्सेप्ट भी किया था. प्रेमा ने किरण को 4 लाख रुपये की बाइक और एक मोबाइल फोन गिफ्ट करने की प्लानिंग की थी. इसके बावजूद, किरण ने हाल ही में उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया था, जिससे प्रेमा बहुत दुखी हो गई. तब उसने किरण को मारने और फिर आत्महत्या करने का फैसला किया. योजना के तहत, उसने पहले से ही पेट्रोल और केरोसिन खरीद लिया था. साथ ही किरण को बांधने के लिए हैंडकफ भी उसने ऑनलाइन मंगाकर रखे थे.
गिफ्ट करने वाली थी 4 लाख की बाइक, लेकिन...
दोनों पहले बाइक देखने गए थे. शादी को लेकर दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया. इसी दौरान, प्रेमा ने कथित तौर पर किरण पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. किरण महिला के घर के अंदर ही जलकर मर गया.
पुलिस पूछताछ के दौरान और भी चौंकाने वाले खुलासे हुए. मालूम हुआ कि किरण की हत्या करने के बाद प्रेमा का प्लान खुद को मार डालने का भी था. प्रेमा के कमरे से जहर की एक बोतल और कुछ गोलियां मिलीं है. लेकिन आग इतनी तेज उठी कि प्रेमा जलकर आंशिक रूप से नग्न थी, वह घबरा गई और भागने लगी. इस दौरान पड़ोस की एक महिला ने उसकी मदद की.
सगाय राज