बेंगलुरु डे-केयर केस में पहली गिरफ्तारी, वीडियो में मासूमों को टॉर्चर करने वाली महिला को पुलिस ने दबोचा

बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस के डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है. आरोपी महिला विजयलक्ष्मी को HAL पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य आरोपी नोटिस के बावजूद पेश नहीं हुए. मामला व्हाट्सएप पर वायरल वीडियो से सामने आया था, जिसमें बच्चों को प्रताड़ित करते देखा गया.

Advertisement
बच्चों से बदसलूकी केस में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है (Photo: ITG) बच्चों से बदसलूकी केस में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है (Photo: ITG)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु, कर्नाटक,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

बेंगलुरु डे-केयर मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है. HAL पुलिस ने विजयलक्ष्मी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जो वीडियो में बच्चों को प्रताड़ित करते हुए दिखी थी. पुलिस ने इस मामले में तीन और लोगों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे गुरुवार को पेश नहीं हुए.

बेंगलुरु के ब्रूकफील्ड इलाके में IT कंपनी कैपजेमिनी के कैंपस के अंदर चल रहे डे-केयर सेंटर में मासूम बच्चों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था. इस मामले में डे-केयर की पांच महिला कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. अब पुलिस ने इनमें से एक आरोपी विजयलक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पूरा मामला तब सामने आया जब बच्चों के साथ बदसलूकी के वीडियो व्हाट्सएप पर शेयर होने लगे और चाइल्ड हेल्पलाइन तक पहुंचे. इन वीडियो में बच्चों को रोते हुए और उनके साथ मारपीट करते हुए देखा गया. 

शिकायत के मुताबिक, दो से तीन साल के बच्चों को रोने पर धमकाया जाता था. आरोप है कि बच्चों को वॉशिंग मशीन के अंदर बिठाया गया, वेस्टर्न टॉयलेट में बैठाया गया, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह में पानी डाला गया और बाथरूम में बंद करके चुप रहने की धमकी दी गई.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: बच्चों को टॉर्चर करने का वीडियो सामने आने के बाद डेकेयर सेंटर बंद

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही तुरंत केस दर्ज कर लिया गया था. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि शहर में और कौन से डे-केयर सेंटर चल रहे हैं और क्या वे तय नियमों का पालन कर रहे हैं. इसके लिए संबंधित विभाग से सभी डे-केयर यूनिट्स की लिस्ट मांगी गई है.

Advertisement

कैपजेमिनी ने इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर बेंगलुरु कैंपस का डे-केयर सेंटर अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. कंपनी ने कहा कि वह जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है. 

पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर रैंक की एक महिला अधिकारी को इस मामले की जांच के लिए तैनात किया है. वीडियो और CCTV फुटेज की जांच जारी है, और पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

डे-केयर मामले पर मंत्री प्रियांक खड़गे सख्त, बोले- बच्चों के साथ दुर्व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस

बेंगलुरु डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के मामले पर कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकार की इस मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »