बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को पटक-पटककर मार डाला

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी 75 वर्षीय मां की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पढ़ें कातिल बेटे की कहानी.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो-ITG) पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो-ITG)

aajtak.in

  • बांदा,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में घरेलू विवाद के चलते रविवार रात एक दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में घर पहुंचे एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां की पटक-पटककर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आरोपी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, 35 साल के पप्पू उर्फ राधाचरण रविवार रात करीब नौ बजे नशे की हालत में अपने घर पहुंचा. घर पहुंचते ही उसका अपनी छोटी बहन गुड़िया से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया.

Advertisement

जब भाई-बहन के बीच झगड़ा बढ़ने लगा तो 75 वर्षीय रामरती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. मां ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत बेटे ने उनकी बात सुनने के बजाय गुस्से में आकर उन पर हमला कर दिया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी मां की पटक-पटककर हत्या कर दी. बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सिटी सर्किल अधिकारी मेविस टाक ने पीटीआई को बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण रामरती की मौके पर ही मौत हो गई. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मृतका के पति मनुवा ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी. शिकायत के आधार पर आरोपी पप्पू उर्फ राधाचरण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को रविवार रात ही गांव से गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को सोमवार को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »