नेपाल में मूसलाधार बारिश से बिहार की गंडक नदी उफान पर, वाल्मीकिनगर बैराज से 85 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज शुरू

बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से मानसून और संभावित बाढ़ से जुड़ी एक बेहद अहम खबर सामने आ रही है. नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार की गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है.

Advertisement
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई बिहार की टेंशन.(Photo:Screengrab) नेपाल की बारिश ने बढ़ाई बिहार की टेंशन.(Photo:Screengrab)

अभिषेक पाण्डेय

  • बगहा(बिहार),
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी दिखाई देने लगा है. बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. स्थिति को देखते हुए बगहा स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से फिलहाल 85 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है.

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बैराज और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. नेपाल के कैचमेंट क्षेत्रों में होने वाली बारिश के आधार पर पानी के प्रवाह में आगे और बदलाव संभव है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Advertisement

प्रशासन का कहना है कि अगर नेपाल में बारिश का दौर जारी रहता है तो गंडक नदी में जलप्रवाह और बढ़ सकता है. ऐसे में संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.

स्थानीय लोगों और किसानों की नजर भी नदी के जलस्तर पर बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »