औरंगजेब की कब्र का मामला पहुंचा UN, खानदान के वारिस ने चिट्ठी लिखकर की सुरक्षा की मांग

मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के वंशज याकूब हबीबुद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को चिट्ठी लिखकर औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

Advertisement
खुल्दाबाद स्थित औरंगजेब की कब्र. खुल्दाबाद स्थित औरंगजेब की कब्र.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद बना हुआ है. कब्र की सुरक्षा का मामला अब संयुक्त राष्ट्र (UN) पहुंच गया है. 

मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के वंशज याकूब हबीबुद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को चिट्ठी लिखकर औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर नागपुर की रैली में भड़की हिंसा के एक महीने बाद संयुक्त राष्ट्र से यह मांग की गई है. इस वक्फ संपत्ति के मुतवल्ली (केयरटेकर) प्रिंस याकूब ने कहा कि इस औरंगजेब की क्रब को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है और यह प्राचीन स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों और अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत संरक्षित है.

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र महासचिव को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि इस अधिनियम के प्रावधानों के तहत संरक्षित स्मारक के आसपास किसी भी तरह का अनाधिकृत निर्माण, बदलाव, विनाश या खुदाई या किसी भी तरह की गतिविधि नहीं की जा सकती. ऐसी किसी भी गतिविधि को अवैध और कानून के तहत दंडनीय माना जाएगा. उन्होंने कहा कि कब्र की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए.

इस चिट्ठी में भारत द्वारा 1972 में विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को संधि पर हस्ताक्षर करने का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि ऐसे स्मारकों के साथ किसी भी तरह की तोड़फोड़ या इनके साथ लापरवाही अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »