असम में जासूसी का भंडाफोड़, PAK को खुफिया जानकारी भेजने वाले रिटायर्ड जवान समेत 2 अरेस्ट

असम में पाकिस्तान को सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक रिटायर्ड सैनिक भी शामिल है, जो कॉन्ट्रैक्ट पर दोबारा सेना के साथ काम कर रहा था.

Advertisement
असम में जासूसी के आरोप में दो गिरफ्तार. (Representative image) असम में जासूसी के आरोप में दो गिरफ्तार. (Representative image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

असम में पाकिस्तान को सेना की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक रिटायर्ड सेना का जवान भी शामिल है, जो कॉन्ट्रैक्ट पर दोबारा सेना के साथ काम कर रहा था. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर असम पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

Advertisement

आरोप है कि दोनों पाकिस्तान के संपर्क में थे और सेना की आवाजाही से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे थे. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों को हनीट्रैप के जरिए फंसाया गया था. दोनों को आगे की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा जाएगा.

एसटीएफ ने गुवाहाटी से किया गिरफ्तार

इससे पहले असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया था. 31 साल का अभिषेक किराये के मकान में रह रहा था. उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एक ऑपरेटिव को सुरक्षा बलों से जुड़ी गोपनीय जानकारी देने का आरोप है.

पुलिस के मुताबिक, मामले का शुरुआती इनपुट तेजपुर स्थित गजराज कोर की मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिला था. इसके बाद STF ने सोनितपुर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

Advertisement

मामले की आगे की जांच की जा रही है. दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा जाएगा. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने सेना और सुरक्षा बलों से जुड़ी कौन-कौन सी जानकारियां साझा की थीं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »