गिरते पेड़, ढहते मकान, सड़कों पर सैलाब... अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का रौद्र रूप, 3 लोग लापता

Heavy rain triggers landslides, flash floods in Arunachal: अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचाई है. राज्य के केयी पानयोर (Keyi Panyor) इलाके में बाढ़-भूस्खलन की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें सड़कों पर बाढ़ का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है.

Advertisement
Flash Flood in Arunachal Pradesh (Photo- Video Screengrab) Flash Flood in Arunachal Pradesh (Photo- Video Screengrab)

aajtak.in

  • अरुणाचल प्रदेश,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

अरुणाचल प्रदेश के केयी पानयोर जिले में लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से निचले इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. 18 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. तीन लोगों के लापता होने की भी खबर है. केयी पानयोर (Keyi Panyor) जिले में आई बाढ़ की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें बाढ़ का पानी इतनी तेजी से बह रहा है कि रास्ते में आने वाली हर चीज को अपने साथ बहाकर ले जा रहा है.

Advertisement

सबसे ज्यादा नुकसान मुख्य राजमार्ग पर बने एक पुल को हुआ है, जो पानी के तेज बहाव में बह गया है. इसके अलावा कई मकान भी बाढ़ की चपेट में आए हैं. हालात को देखते हुए प्रशासन और राहत एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव दानी सुलु ने बताया कि 23-24 जून की दरमियानी रात भारी बारिश के कारण पूसा इलाके में NEEPCO प्रोजेक्ट कॉलोनी के पास अचानक बाढ़ आ गई. जिसमें एक निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल (दीवार) ढह गई, जिससे कम ऊंचाई वाले इलाकों में पानी घुस गया. इस बाढ़ से  18 घरों को भारी नुकसान पहुंचा है. वहीं, एक महिला समेत तीन लोगों के लापता होने की खबर है. 

राहत एवं बचाव कार्य तेज
स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. वहीं, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) को भी अलर्ट किया गया है. जिला प्रशासन के आदेश पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर, डिप्टी एसपी और सर्किल ऑफिसर को भीमौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है.

Advertisement

NEEPCO ने उठाया एहतियाती कदम
यजाली सर्किल के अंतर्गत नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPCO) ने डैम से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है ताकि आगे खतरा न बढ़े. सुरक्षा के मद्देनजर पावर प्रोजेक्ट का बिजली उत्पादन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

सड़कें बंद, यातायात प्रभावित
भारी बारिश से नेशनल हाईवे पर तीन जगहों पर भूस्खलन हुआ है. पोटिन और होज के पास सड़कें पूरी तरह बंद हैं. प्रशासन ने राजमार्ग ठेकेदार को तुरंत मलबा हटाने का निर्देश दिया है. केयी पानयोर (Keyi Panyor) जिले की डिप्टी कमिश्नर श्वेता नागरकोटी मेहता ने कहा कि सड़क बहाली का काम चल रहा है. 

बारिश का सिलसिला जारी
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. कई जिलों में भूस्खलन, बाढ़ से इमारतों को नुकसान पहुंचा है. आपदा प्रबंधन विभाग ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. इस बीच मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »