अमेरिका में विंटर स्टॉर्म 'हर्नांडो' का अलर्ट, Air India की न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें रद्द

अमेरिका के पूर्वी तट पर भीषण बर्फीले तूफान की चेतावनी के चलते एयर इंडिया ने 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयरलाइन कंपनी ने कहा कि यह फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है.

Advertisement
एयर इंडिया ने अमेरिका में विंटर स्टॉर्म अलर्ट के कारण न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें रद्द कीं. (Photo: PTI) एयर इंडिया ने अमेरिका में विंटर स्टॉर्म अलर्ट के कारण न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें रद्द कीं. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • अमित भारद्वाज,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

अमेरिका के पूर्वी तट पर शक्तिशाली बर्फीले तूफान की चेतावनी के बीच एयर इंडिया ने 23 फरवरी के लिए न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. इस तूफान को 'विंटर स्टॉर्म हर्नांडो' नाम दिया गया है. एयरलाइन ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है, जिससे उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है.

Advertisement

ट्रैवल एडवाइजरी में एयर इंडिया ने कहा कि यह फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. एयरलाइन के अनुसार, प्रभावित यात्रियों की रीबुकिंग और अन्य सहायता के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं.

डेल्टा एयरलाइन ने भी रद्द की उड़ानें

अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन ने भी हर्नांडो स्टॉर्म को ध्यान में रखकर एहतियातन उड़ानें रद्द करने की घोषणा की. कंपनी ने कहा कि व्यवधान कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं और यात्रियों को बिना कोई शुल्क दिए अपने यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा दी जा रही है. डेल्टा एयरलाइन ने बोस्टन (BOS), न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी (JFK) और लागार्डिया (LGA) सहित कई प्रमुख हवाईअड्डों पर उड़ानें रद्द करने की पुष्टि की है.

US के पूर्वी तट पर बर्फीले तूफान की चेतावनी

Advertisement

अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, न्यूयॉर्क सिटी और न्यू जर्सी, कनेक्टिकट के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान (Blizzard) की चेतावनी जारी की गई है. मिड-अटलांटिक से नॉर्थईस्ट तक रविवार और सोमवार के बीच भारी बर्फबारी और तेज हवाओं की आशंका है. अधिकारियों ने न्यूयॉर्क सिटी और आसपास के लॉन्ग आइलैंड समेत अन्य इलाकों में करीब 1.5 फीट (46 सेमी) तक बर्फबारी का अनुमान जताया है, जो 2017 के बाद ब्लिजार्ड की पहली चेतावनी है.

तेज हवाएं, बाढ़ और बिजली कटौती का खतरा

न्यूयॉर्क और नेवार्क जैसे शहरों में रविवार रात 25–35 मील प्रति घंटा (40–56 किमी/घंटा) की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों के 55 मील प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है, खासकर न्यू जर्सी से दक्षिण-पूर्वी न्यू इंग्लैंड के तटीय इलाकों में. अधिकारियों ने चेताया है कि तूफान के कारण बाढ़ आ सकती है और व्यापक बिजली कटौती हो सकती है. इस बीच वाशिंगटन डीसी और बाल्टीमोर में भी विंटर स्टॉर्म का अलर्ट जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement