PM के संदेश पर घमासान, संजय सिंह बोले- 'आपकी मां मां, हमारी नहीं?'

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात 'Gen Z' को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया. अब उनके इस वीडियो पर सियासत गरमा गई है. AAP सांसद संजय सिंह ने इस वीडियो को लेकर पीएम पर तंज कसा है.

Advertisement
पीएम के वीडियो संदेश पर भड़के संजय सिंह (Photo: ITG) पीएम के वीडियो संदेश पर भड़के संजय सिंह (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

पीएम मोदी ने कल रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए Gen-Z से बात की. उन्होंने कहा कि मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं. अब पीएम के इस वीडियो मैसेज के बाद सियासत गरमा गई है. पक्ष-विपक्ष दोनों की तरफ से इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने इसपर पलटवार किया है. 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे Gen-Z को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में पीएम कह रहे हैं कि जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों ने उनके लिए और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इसे उन्होंने एक कल्चरल शॉक बताया. पीएम ने कहा, 'यह समय गुमराह बच्चों को गले लगाकर उन्हें राह दिखाने का है'. उन्होंने कहा कि वे बच्चों को माफ करना चाहते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश पर अब घमासान छिड़ा हुआ है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दल पीएम के इस मैसेज पर हमलावर हैं.

यह भी पढ़ें: 'मुझे गालियां देने वाले बच्चों को मैं माफ करता हूं', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बोले पीएम मोदी

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तो इसे लेकर X पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि किसी की भी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह बहुत गलत है. लेकिन भाजपा के लोग भी ऐसा करते हैं. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता उनके, महात्मा गांधी और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के लिए भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं.

Advertisement

वहीं, सत्ता पक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश का स्वागत किया. सत्ता पक्ष की ओर से पीएम के इस मैसेज को सकारात्मक बताते हुए इसकी सराहना की गई. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम के संदेश का स्वागत करते हुए कहा, 'यह समय बच्चों को गले लगाकर उन्हें राह दिखाने का है. गुमराह बच्चों को राह दिखाना हमारा काम है.'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि असहमति लोकतंत्र की सुंदरता है लेकिन मर्यादा की सीमा को नहीं लांघना चाहिए. उन्होंने कहा, 'बच्चों से भूल हो सकती है. लेकिन उन्हें दंडित करने से बेहतर है सही मार्ग दिखाना.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »