ऑपरेशन टैंकर माफिया स्टिंग ऑपरेशन का असर, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा- लेंगे एक्शन

आज तक के ऑपरेशन टैंकर माफिया को लेकर दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखने की बात कही है. आतिशी ने कहा है कि दिल्ली सरकार इस पर कार्रवाई करेगी. 

Advertisement
दिल्ली में टैंकर माफिया कर रहे पानी की लूट दिल्ली में टैंकर माफिया कर रहे पानी की लूट

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2024,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली पानी के लिए त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है. इस जल संकट के बीच आज तक के ऑपरेशन टैंकर माफिया ने पानी के इस भ्रष्ट खेल की पोल खोलकर रख दी है. अब दिल्ली सरकार ने इस पर संज्ञान लिया है.

आज तक के ऑपरेशन टैंकर माफिया को लेकर दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखने की बात कही है. आतिशी ने कहा है कि दिल्ली सरकार इस पर कार्रवाई करेगी. 

Advertisement

दिल्ली में पानी का गोरखधंधा बड़ी बेशर्मी से चल रहा है. ऐसे में आजतक की अंडर कवर टीम दिल्ली के संगम विहार पहुंची थी, जहां हमारी मुलाकात एक टैंकर माफिया रितेश से हुई जो अपने घर से ही ये कारोबार चलाता है. आजतक की अंडरकवर टीम ने घर बनवाने के नाम पर पानी की डिमांड रखी.

... तो एक टैंकर की कीमत 3000 रुपये

आजतक की अंडरकवर टीम एक रितेश नाम के टैंकर वाले के पास पहुंची. यहां जब रिपोर्टर ने उससे पूछा कि क्या घर बनवाने के लिए टैंकर मिल जाएगा? रितेश ने जवाब दिया कि बिल्कुल मिल जाएगा. उसने रिपोर्टर से एड्रेस पूछा, कितना पानी चाहिए और वो कितने का पड़ेगा, इसपर भी बात हुई.

रितेश ने एक टैंकर की कीमत 2100 रुपये बताई और फिर डिस्काउंट कर 1500 रुपये प्रति टैंकर पर आ गए, जिसमें 12000 लीटर पानी आता है. इतना ही नहीं उसने यह भी बताया कि अगर पानी छत पर रखी टंकी में पहुंचाने के लिए अलग कीमत देनी होगी और तब एक टैंकर 3000 रुपये का पड़ेगा.
 
संगम विहार की लगभग हर गली में पानी माफिया है. दो गली छोड़ आजतक की टीम मोहन नाम के एक टैंकर वाले के पास पहुंची. टीम ने खुफिया कैमरे में बोरवेल से पानी भर कर जा रहे टैंकर को भी कैद किया. मोहन ने बताया कि उसके पास 4500 लीटर का टैंकर है और उसकी कीमत 2200 रुपये पड़ेगी. 

Advertisement

कभी भी चाहिए पानी तो मिलेगा टैंकर

आजतक टीम की मुलाकात मोहन से हुई जिसके पास न केवल एक अवैध बोरवेल है, बल्कि घर के भीतर एक बड़ी पानी की टंकी भी है। हमारे खुफिया कैमरे ने बोरवेल से भरकर जा रहे टैंकर को कैद कर लिया. यहां मोहन ने बताया कि उसके पास एक टैंकर 4500 लीटर का है, जिसकी कीमत उसने 2200 रुपये बताया.

मोहन ने अंडरकवर टीम से बताया कि भूजल स्तर गिर रहा है और उन्हें टैंकर भरने में कठिनाई हो रही है. यह पूछे जाने पर कि आखिर कितनी गहराई से बोरवेल से पानी आ जाता है. मोहन ने हमें बताया कि एक घंटे में एक गाड़ी भरती है और 650 फीट से पानी आता है. उसने यह भी बताया कि अगर एक दिन छोड़कर भी टैंकर चाहिए तो मिल जाएगा.

टैंकर भरने की कीमत महज 500 रुपये

दिल्ली में टैंकर माफिया एक साथ कई नियम तोड़ रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा अवैध ट्यूबवेल से पानी निकालना है. आजतक टीम को दिल्ली के यमुना खादर के वजीराबाद इलाके में ऐसे अवैध ट्यूबवेल मिले, जहां खुलेआम पानी के टैंकर भरे जा रहे थे. यहां हमारी मुलाकात रमेश से हुई जो ऐसा ही एक अवैध ट्यूबवेल चलाता है. यहां टीम ने जब रमेश से पूछा कि आखिर 12000 लीटर के टैंकर को भरने के लिए क्या कीमत लेता है, तो उसने इसकी कीमत महज 500 रुपये बताई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »