Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

PM मोदी आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में शनिवार को अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. वहीं, भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होनी है, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से खेला जाएगा.  

Advertisement
जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है. (Photo: Reuters) जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

विदेश मंत्रालय ने PoK के मौजूदा हालात और पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई पर बयान जारी किया है. मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि पाकिस्तानी प्रशासन PoK में नागरिकों के खिलाफ बेरहमी से बल प्रयोग कर रहा है. भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और अब वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे. पढ़े आज की बड़ी खबरें...

Advertisement

1. 'जिसे हमारा खून बहाने को पाला, उसने बंदूक का मुंह मोड़ा...', PoK में अत्याचार पर भारत की खरी-खरी

विदेश मंत्रालय ने PoK के मौजूदा हालात और पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई पर बयान जारी किया है. मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि पाकिस्तानी प्रशासन PoK में नागरिकों के खिलाफ बेरहमी से बल प्रयोग कर रहा है. उन्होंने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करते हैं कि वे PAK की हरकतों की जांच करें और उसे उसके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराएं.

2. टीम इंडिया को बड़ी राहत... जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट, श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलेंगे

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और अब वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे. भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होनी है. फिर दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से खेला जाएगा.  

3. दिल्ली: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

साल 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत सभी पांच दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है. सज़ा सुनाते हुए अदालत ने कहा कि यह बेहद गंभीर घटना थी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यह ऐसा मामला था जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया.  

4. फुटबॉल जगत में शोक की लहर... वर्ल्ड कप विजेता फ्रेंको बारेसी का निधन, जबरदस्त रहा करियर

इतालवी फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान फ्रेंको बारेसी का शुक्रवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया. बारेसी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. उनके क्लब एसी मिलान ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की. फ्रेंको बारेसी के सम्मान में एसी मिलान ने उनकी प्रतिष्ठित नंबर-6 जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया.

5. उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, 17 साल से अलग रह रही थीं पत्नी

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला और उनकी अलग रह रहीं पत्नी पायल अब्दुल्ला का 17 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता आधिकारिक तौर पर समाप्त होने जा रहा है. दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से तलाक लेने और एक-दूसरे के खिलाफ सभी लंबित कानूनी मुकदमों को वापस लेने की जानकारी दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का निपटारा करने की बात कही है."

6. बिहार में BJP का बड़ा सियासी दांव! MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा

बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी के विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि उनकी खाली हुई सीट पर मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजा जा सकता है. दरअसल, मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद बीजेपी इस पूरे मामले को लेकर एक्टिव हुई है.

7. आंध्र को एयरपोर्ट-सेमिकंडक्टर प्लांट की सौगात, कर्नाटक में विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे PM

PM मोदी आंध्र प्रदेश के विजयनगरम ज़िले के भोगपुरम में शनिवार को अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. यह अत्याधुनिक ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट, हवाई कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगा और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगा. इसके साथ ही पीएम ₹17,900 करोड़ से ज़्यादा की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

8. अकोला-अमरावती में आसमानी आफत! मूसलाधार बारिश, नदियां उफान पर, बाढ़ जैसे हालात

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है. अमरावती, अकोला जैसे जिलों में नदी, नाले उफान पर हैं. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने और नदी, नाले तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है. इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

9. UP Police Constable Result 2025: सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 76 हजार से अधिक अभ्यर्थी पास

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लखनऊ में सिपाही भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के कुल 32,679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 8, 9 और 10 जून को परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 28 लाख 80 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »