Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. वहीं, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में CNG की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है.

Advertisement
पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP ने 8 में से 5 नगर निगमों पर जीत दर्ज की है. (Photo: PTI) पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP ने 8 में से 5 नगर निगमों पर जीत दर्ज की है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

मौसम विभाग ने 31 मई 2026 तक दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना जताई है. इस दौरान कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में CNG की कीमतों में सरकारी गैस डिस्ट्रीब्यूटर महानगर गैस लिमिटेड ने 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP ने 8 में से 5 नगर निगमों पर जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम में बाजी मारी है, जबकि बीजेपी ने अबोहर में बहुमत हासिल किया और पठानकोट में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. पढ़े आज की बड़ी खबरें...

Advertisement

1. मौसम होने वाला है कूल-कूल, ओले भी गिरेंगे... दिल्ली-NCR को लेकर ये अलर्ट

मौसम विभाग ने 31 मई 2026 तक दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना जताई है.  इस दौरान कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम का सबसे अधिक असर 30 मई को देखने को मिल सकता है, कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है. 1 जून के बाद तापमान में धीरे-धीरे फिर बढ़ोतरी होगी.

2. मुंबई में CNG के दाम फिर बढ़े, 15 दिन में दूसरी बार हुई 2 रुपये की बढ़ोतर

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में CNG की कीमतों में सरकारी गैस डिस्ट्रीब्यूटर महानगर गैस लिमिटेड ने 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. इस बदलाव के बाद, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और MMR के अन्य हिस्सों में CNG की कीमत 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. इससे पहले MGL ने 14 मई को कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी.

Advertisement

3. पंजाब: 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP ने 8 में से 5 नगर निगमों पर जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम में बाजी मारी है, जबकि बीजेपी ने अबोहर में बहुमत हासिल किया और पठानकोट में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. कुल 1977 वार्डों में से AAP के खाते में 954 सीटें आई हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही जिसने 390 वार्ड जीते.

4. GT vs RR, IPL 2026 Qualifier 2 Highlights: शुभमन ग‍िल के शतक से IPL फाइनल में गुजरात टाइटन्स, राजस्थान चारों खाने च‍ित... वैभव की मेहनत बेकार

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में शुक्रवार को गुजराट टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में RR ने वैभव सूर्यवंशी के 96 रनों की बदौलत 214 का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में  GT ने रनचेज 8 गेंद शेष रहते हुए हास‍िल कर ल‍िया. GT के कप्तान शुभमन ग‍िल ने शानदार 104 रन बनाए.

5. '40 साल पहले बोला था तुम CM बनोगे', डीके शिवकुमार के बारे में क्या बोले उनके ज्योतिषी

Advertisement

कर्नाटक में सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार नए CM बनने वाले हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, डीके शिवकुमार 3 जून को लोक भवन में सीएम पद की शपथ लेंगे. वे कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री होंगे. शनिवार को कांग्रेस के विधायकों की एक बड़ी बैठक होगी, जिसमें शिवकुमार को आधिकारिक तौर पर नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा.

6. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, कैनेडी सेंटर से हटाना होगा अपना नाम

अमेरिका में वाशिंगटन की एक फेडरल कोर्ट ने देश के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केंद्रों में से एक 'जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स' यानी कैनेडी सेंटर राष्ट्रपति ट्रंप का नाम हटाने का आदेश दिया है. अदालत ने अपने फैसले में साफ कहा है कि अमेरिकी संसद की मंजूरी के बिना इस संस्थान का नाम नहीं बदला जा सकता.

7. डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी का भारत दौरा आज, ताजमहल का करेंगी दीदार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप निजी दौरे पर भारत आ रही हैं. अधिकारियों के मुताबिक टिफनी ट्रंप शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगी और इसके बाद आगरा के ताजमहल का दौरा करेंगी. उनका यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति परिवार से जुड़े होने के कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »