Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

कनाडा के PM मार्क कार्नी भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया है. ओमान के विदेश मंत्री बदर अल्बुसैदी ने दावा किया है कि ईरान अब परमाणु बम बनाने लायक सामग्री कभी भी अपने पास न रखने पर राजी हो गया है.

Advertisement
(पीएम मोदी ने यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट की निंदा की). (Photo: PTI) (पीएम मोदी ने यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट की निंदा की). (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

कनाडा के PM मार्क कार्नी चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. वो सोमवर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. वहीं, पीएम मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट की कड़ी निंदा की है. इसके अलावा, बिहार में बर्ड फ्लू के चलते एडवाइजरी जारी की गई है. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.

'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था', मुंबई पहुंचने के बाद बोले कनाडाई पीएम कार्नी

Advertisement

कनाडा के PM मार्क कार्नी चार दिवसीय भारत दौरे पर शुक्रवार को मुंबई पहुंचे. भारत पहुंचे के बाद मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया है. दौरे के दौरान कार्नी कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों और वित्तीय विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे. इसके वह सोमवार को PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

ईरान अब कभी नहीं रखेगा परमाणु बम सामग्री! ओमान की पहल से बड़ी कामयाबी

ओमान के विदेश मंत्री बदर अल्बुसैदी ने दावा किया है कि ईरान अब परमाणु बम बनाने लायक सामग्री कभी भी अपने पास न रखने पर राजी हो गया है. वॉशिंगटन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से एक अहम मुलाकात के बाद अल्बुसैदी ने इस सफलता की घोषणा की. उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता अब बहुत करीब है.

Advertisement

'कांग्रेस का वैचारिक दिवालियापन एक्सपोज', AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट पर PM मोदी का हमला

PM मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न केवल अपने कपड़े उतारे, बल्कि विदेशी मेहमानों के सामने अपना वैचारिक दिवालियापन भी दिखाया. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ने देश की सबसे पुरानी पार्टी को सबक सिखा दिया, अब नई पीढ़ी भी ऐसा ही करने के लिए तैयार है.

मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी और उमस का अलर्ट! गुजरात से महाराष्ट्र तक बढ़ेगा पारा, जानें दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में मार्च के पहले ही हफ्ते में ही काफी गर्मी पड़ने की संभावना जताई है. अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है. बता दें कि दक्षिण भारत के कई शहरों जैसे इरोड, सलेम, मदुरै, अनंतपुर और कर्नूल में तापमान पहले ही 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है.

बिहार में बर्ड फ्लू का कहर, मारी गईं 4575 मुर्गियां, पटना जू 7 मार्च तक बंद

बिहार में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि के बाद राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है. पटना के पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग के जू-सेक्टर पार्क और पटना हाईकोर्ट परिसर में कौओं और मुर्गियों की अचानक मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. वहीं,  पटना जू को भी एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है.

Advertisement

पिता के निधन के बाद टीम को जॉइन करेंगे रिंकू सिंह, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने को तैयार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले टीम से जुड़ने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि रिंकू 28 फरवरी को कोलकाता में भारतीय टीम को दोबारा जॉइन करेंगे. पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिंकू शुक्रवार सुबह 5 बजे चेन्नई से नई दिल्ली रवाना हुए थे.

ENG vs NZ T20 WC Highlights: पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में कायम, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड से हारा न्यूजीलैंड

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 19.3 ओवर में हासिल कर लिया. न्यूज़ीलैंड की हार के चलते पाकिस्तान अभी सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement