केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में एडमिट सोनम वांगचुक से मुलाकात की. वहीं, राहुल गांधी ने छात्रों पर लाठीचार्ज मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा. इन खबरों के अलावा, असम में आई भीषण बाढ़ के बीच फंसे 571 लोगों को भारतीय सेना के जवानों ने बचाया. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.
सरकार ने की सोनम वांगचुक से बातचीत की पहल, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाक़ात की. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल से यहां शिफ़्ट किया गया है. 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं.
'पीएम मोदी देश के छात्रों से मांगें माफी, अमित शाह-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा', राहुल गांधी की सरकार से मांग
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीजेपी प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्र अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्होंने लोकसभा स्पीकर से बहस की अनुमति मांगी, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहती थी.
असम में बाढ़ का कहर, भारतीय सेना ने बचाई 571 जानें, लोगों को निकाला सुरक्षित
असम में आई भीषण बाढ़ के बीच भारतीय सेना ने अब तक 571 लोगों को सुरक्षित बचाया है. लगातार हो रही मॉनसूनी वर्षा के कारण ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से ऊपरी असम के कई गांव जलमग्न हो गए हैं. घरों, फसलों और कई मार्गों को भारी नुकसान पहुंचा है. यहां 19 जुलाई से ही दिन-रात लगातार राहत और बचाव अभियान जारी है.
Spiderman Brand New Day Final Trailer: भूला प्यार-अपनों का छूटा साथ, पीटर पार्कर की इमोशनल स्टोरी, रिलीज हुआ नया ट्रेलर
'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे' का नया ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इसमें पीटर पार्कर की दोहरी ज़िंदगी, अपनी पहचान छिपाने की जद्दोजहद, उसके करीबी दोस्त नेड को उसकी सच्चाई का पता चलना और स्कूल की लकड़ी एमजे के साथ बढ़ते रिश्ते को दिखाया गया है. भावुक पलों से भरपूर यह फ़िल्म दुनियाभर में 31 जुलाई, जबकि भारत में 30 जुलाई को रिलीज़ होगी.
सिक्किम टनल हादसा, 13 की मौत, मीथेन गैस के बीच 25 मजदूरों की तलाश जारी
सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान दूसरे दिन भी लगातार जारी है. सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों तक पहुंचने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि, सुरंग के अंदर जमा मीथेन गैस से राहत कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है. अब तक कुल 13 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 25 मजदूर अब भी लापता हैं.
UP Weather Today: यूपी में आज इन 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब से फिर जोर पकड़ेगा Monsoon
उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में आज भी भारी बारिश की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव कमज़ोर पड़ने और मॉनसून ट्रफ़ के दक्षिण खिसकने से प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता घटी है, फिर भी प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, झांसी समेत 10 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.
हरियाणा में स्टिल्ट+4 भवनों की नई मंजूरियों पर रोक, हाईकोर्ट के बाद सरकार का बड़ा फैसला
हरियाणा सरकार ने स्टिल्ट प्लस फोर आवासीय भवनों की सभी नई मंज़ूरियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद यह फ़ैसला लिया गया. अब नए स्टिल्ट प्लस फोर भवनों के लिए न मंज़ूरी मिलेगी, न ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. हरियाणा में यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी.
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने कई इलाकों में जारी किया अलर्ट
दिल्ली NCR के कुछ इलाकों में आज सुबह हल्की-हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी, बिजली चमकने और 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.
BCCI का बड़ा एक्शन! जानबूझकर नो बॉल फेंकी तो मैच से बाहर होंगे खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट के नियम बदले
बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीज़न से नए प्लेइंग नियम लागू किए हैं. मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के संशोधनों के बाद गेंदबाज़ों, विकेटकीपर्स और मल्टी-डे मैचों से जुड़े नियम बदले गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि जानबूझकर फ्रंट फ़ुट नो बॉल या ख़तरनाक बीमर फेंकने वाले गेंदबाज़ को पूरे मैच से निलंबित किया जा सकेगा.
NEET Paper Leak: 'भोलेनाथ शक्ति दें', छात्रों पर लाठीचार्ज से दुखी हनी सिंह, टाल दी गाने की रिलीज!
हनी सिंह ने अपने नए गाने 'मूनलाइट' का टीजर रिलीज टाल दिया. उन्होंने ये कदम देश में छात्रों और युवाओं की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उठाया है. उन्होंने सोमवार को बताया था कि गाने का टीजर मंगलवार को आने वाला है, लेकिन फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीजर रिलीज कुछ दिन टालने की बात लिखी. अब उनका ये नया गाना 24 जुलाई को रिलीज होगा.
aajtak.in