NEET Paper Leak: 'भोलेनाथ शक्ति दें', छात्रों पर लाठीचार्ज से दुखी हनी सिंह, टाल दी गाने की रिलीज!

यो यो हनी सिंह ने देश में छात्रों और युवाओं की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए अपने नए गाने 'Moonlight' का टीजर कुछ दिनों के लिए टाल दिया. सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
हनी सिंह ने क्यों बदला अपना प्लान? (Photo: Screengrab) हनी सिंह ने क्यों बदला अपना प्लान? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने नए गाने 'मूनलाइट' का टीजर फिलहाल रिलीज न करने का फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि देश में छात्रों और युवाओं की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है.

दरअसल, हनी सिंह ने पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि उनका नया गाना 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगा. इसके बाद उन्होंने सोमवार को बताया था कि गाने का टीजर मंगलवार को आने वाला है. लेकिन मंगलवार सुबह उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर फैंस को चौंका दिया.

Advertisement

'देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करता हूं'

हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- देश और भारत के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मैं अपने नए गाने 'Moonlight' का टीजर कुछ दिनों के लिए टाल रहा हूं. भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दें. जय हिंद.

हालांकि उन्होंने किसी आंदोलन या संगठन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब देश में छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बहस तेज है. इससे पहले भी हनी सिंह ने एक पोस्ट में लिखा था- भारत का युवा अमर है. हर हर महादेव.

कई बॉलीवुड सितारे भी छात्रों के समर्थन में

सिर्फ हनी सिंह ही नहीं, बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शबाना आजमी और प्रकाश राज भी शामिल हुए थे. 

Advertisement

वहीं, प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार को सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों से सार्थक बातचीत करनी चाहिए. उन्होंने सोनम से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है जितनी यह लड़ाई. प्रीति ने छात्रों और सोनम वांगचुक के समर्थन में अपना पूरा साथ जताया.

प्रीति जिंटा के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, अदिति राव हैदरी, उर्फी जावेद, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर छात्रों के समर्थन में पोस्ट शेयर किए हैं.

अब फैंस को हनी सिंह के 'मूनलाइट' के टीजर के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. फिलहाल सिंगर ने नई तारीख का ऐलान नहीं किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »