दिल्ली एनसीआर में सर्द मौसम होते ही एयर क्वालिटी खराब होने के चलते ग्रैप वन की पाबंदियां लागू की गईं. वहीं, भारतीय एथलीट सिमरन ने एशियन पैरा गेम्स में बुधवार को दूसरा गोल्ड मेडल जीता. इन खबरों के अलावा, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जामनगर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज की ऑयल रिफाइनरी का दौरा किया. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
दिल्ली-NCR में हवा खराब! GRAP-1 की पाबंदियां लागू
दिल्ली NCR में सर्दियों की शुरुआत के साथ प्रदूषण बढ़ने लगा है. एयर क्वालिटी खराब होने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बुधवार को पूरे NCR में ग्रैप वन लागू कर दिया. इसका मकसद प्रदूषण को और बढ़ने से रोकना है. दिल्ली का AQI 20 अक्टूबर को 179 था, जो 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बढ़कर 244 पहुंच गया. इसी के चलते सरकार को ये कदम उठाना पड़ा.
Asian Para Games: सिमरन का गोल्ड डबल, 100 मीटर में बनाया गेम्स रिकॉर्ड, दिलीप गावित ने भी जीता सोना
एथलीट सिमरन ने एशियन पैरा गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में 12.02 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. सिमरन ने ईरान की हजर सफरजादेह को पीछे छोड़ा. हजर ने रजत और इंडोनेशिया की मेड नी पुत्री ने कांस्य पदक जीता. इससे पहले सिमरन ने मंगलवार को भी गोल्ड जीता था.
'एआर रहमान को हटाओ', रामायण में यश के रावण तांडव पर बवाल! म्यूजिक से निराश लोग, कुमार विश्वास ने लिखा गाना
फिल्म 'रामायण' का नया गाना 'रावण तांडव' रिलीज हो गया है. 1 मिनट 55 सेकंड के इस गाने के हिंदी बोल डॉक्टर कुमार विश्वास ने लिखे हैं, जबकि संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है. इसे विशाल ददलानी ने आवाज़ दी है. नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगा.
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, फैसले के बाद शुरू हुआ विवाद
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त और मान्यता के लिए आवेदन कर चुके मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होगी. सरकार ने इन संस्थानों में शुक्रवार का अवकाश रद्द करने का फैसला लिया है. यह व्यवस्था राज्य के कुल 206 मदरसों पर लागू होगी. फैसले के बाद मदरसों की नई व्यवस्था को लेकर बहस शुरू हो गई है.
खौफ में बॉलीवुड, टाइगर पर हमले के बाद सलमान खान के घर के बाहर कमांडो तैनात, अक्षय कुमार के घर लगे बुलेटप्रूफ शीशे
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड में खौफ है. घटना की गंभीरता को देखते हुए सलमान ख़ान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां विशेष कमांडो भी तैनात किए गए हैं. अक्षय कुमार भी सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं. उनके घर पर बुलेटप्रूफ कांच लगाए गए हैं और बाहर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है.
'टाइगर शिकार नहीं छोड़ता...', हैट्रिक मैन बन गया दिल्ली कैपिटल्स का स्पिन कोच, वीडियो में दिखा भौकाल
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. मिश्रा 2008 से 2024 के बीच IPL में खेले थे. उन्होंने लीग के 162 मैचों में 174 विकेट हासिल किए. टीम इंडिया के लिए उन्होंने 2003 में गांगुली की कप्तानी में डेब्यू किया था. उन्होंने 4 सितंबर 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था.
Marco Rubio In India: अडानी और चंद्रशेखरन से मिले रुबियो, फिर जामनगर निकले... ये है प्लान
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को मुंबई में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से मुलाकात की. हालांकि, इन बैठकों के मुद्दों पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई. इसके बाद रुबियो ने जामनगर में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के विशाल ऑयल रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स का भी दौरा किया.
गंगा के ऊपर गरजे राफेल, सुखोई और तेजस, रस्सियों से क्रूज पर उतरे जवान, काशी में दिखा वायुसेना का दम
काशी में आज एयर शो की ग्रैंड रिहर्सल के दौरान गंगा किनारे राफेल जैसे लड़ाकू विमानों की गर्जना से आसमान गूंज उठा. हेलीकॉप्टरों ने भी करतब दिखाए. नमो घाट से अस्सी घाट तक हुई इस रिहर्सल में जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया. 22 अक्टूबर से शुरू ‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम से होने वाले मुख्य एयर शो में 100 विमान हिस्सा लेंगे.
यूपी में पुलिसकर्मियों को दिवाली गिफ्ट, सरकार ने बढ़ाया भत्ता
UP सरकार ने फील्ड ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के भत्ते बढ़ाने का फैसला लिया है. दरोगा और इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. सिपाही और हेड कांस्टेबल का भत्ता 2,000 से बढ़ाकर 2,500 रुपये होगा. pps अधिकारियों का वर्दी भत्ता भी 6,400 से बढ़ाकर 15,000 रुपये किया गया.
स्टीव स्मिथ बने 11 हजारी, रिकी पोंटिंग-एलन बॉर्डर की बराबरी कर डाली, बनाया इतिहास
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान 11,000 रन पूरे कर लिए. स्मिथ यह मुकाम हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे और दुनिया के 12वें बल्लेबाज़ बन गए हैं. उनसे पहले रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
aajtak.in