Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 अगस्त 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे और जंतर-मंतर पर CJP आंदोलन के दौरान पैलेट गन इस्तेमाल की जांच की जानकारी ली. राहुल बाद में थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. पुलिस ने शिकायत ले ली है और क्राइम ब्रांच जांच कर रही है.

Advertisement
थाने में राहुल गांधी धरने पर बैठे (Photo: ITG) थाने में राहुल गांधी धरने पर बैठे (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

राहुल गांधी CJP आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल की जांच की जानकारी लेने दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे. राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को भी साथ लेकर गए. वहीं, देश में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने समीक्षा बैठक की. इन खबरों के अलावा, अदन की खाड़ी में समुद्री डकैतों ने दो जहाजों से 22 इंडियन क्रू मेंबर्स को अगवा कर लिया है. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें

Advertisement

Rahul Gandhi Dharna Live: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग! पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

कांग्रेस नेता राहुल गांधी CJP के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल की जांच की जानकारी लेने दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे. राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को भी साथ लेकर गए. इस दौरान राहुल FIR दर्ज न होने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. बाद में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

'मनमोहन सिंह जैसा ‘इकोनॉमिक ब्रेन’ नहीं', चिदंबरम ने गिनाईं अर्थव्यवस्था की चुनौतियां 

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने भारत की आर्थिक नीतियों, मैन्युफैक्चरिंग, निजी निवेश, विदेशी व्यापार और प्रतिस्पर्धा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. चिदंबरम ने कहा कि सरकार में डॉ. मनमोहन सिंह जैसी आर्थिक विशेषज्ञता रखने वाला कोई दूसरा व्यक्ति नजर नहीं आता. चिदंबरम का मानना है कि ऐसी विशेषज्ञता के बिना आर्थिक चुनौतियों से निकलने का रास्ता आसान नहीं होगा. 

Advertisement

इस टी20 लीग पर अचानक लगा ब्रेक... दो साल में हुआ करोड़ों का नुकसान, विवादों ने भी बढ़ाई मुश्किल 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस साल घरेलू टी20 टूर्नामेंट BPL का आयोजन नहीं करने का फैसला लिया है. बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बताया कि लगातार आर्थिक नुकसान, फ्रेंचाइजीज की ओर से नियमों का पालन नहीं करने और प्रशासनिक समस्याओं के कारण बोर्ड ने ये फैसला किया है. 2012 में शुरू हुई BPL बांग्लादेश की प्रमुख फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है. 

दो जहाजों से 22 भारतीय अगवा, यमन-सोमालिया से भारत के लिए आई बड़ी टेंशन 

ईरान वॉर के बीच अदन की खाड़ी में समुद्री डकैतों ने दो जहाजों से 22 इंडियन क्रू मेंबर्स को अगवा कर लिया है. शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि क्रू मेंबर 'सिटाडेल' में जमा हुए थे. हालांकि लुटेरे वहां तक ​​पहुंच गए और बाद में उन्हें 'ब्रिज' पर ले आए. अभी जहाज लुटेरों के कब्ज़े में है. अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जज बनने के ल‍िए अब 3 नहीं 1 साल की वकालत जरूरी, 2027 तक मिलेगी विशेष छूट 

सुप्रीम कोर्ट ने अपने मई 2025 के फैसले में संशोधन करते हुए सिविल जज यानी एंट्री-लेवल ज्यूडिशियरी परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य 3 साल की वकालत की शर्त को घटाकर 1 साल कर दिया है. 25 मई 2025 से 31 मार्च 2027 के बीच अधिसूचित होने वाली सभी ज्यूडिशियरी परीक्षाओं में अभ्यर्थी बिना किसी पूर्व अनुभव के भी शामिल हो सकेंगे.

Advertisement

स्वाइन फ्लू का खतरा! स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की हाई-लेवल मीटिंग, तैयारियों का लिया जायजा 

देश में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने देश में संक्रमण की मौजूदा स्थिति और इससे निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया. बैठक में खास तौर पर दिल्ली की स्थिति पर चर्चा हुई. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी बैठक में मौजूद रहे. 

15 साल का इंतजार खत्म! भारत ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्प‍ियनश‍िप में रचा इत‍िहास, त्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद ने मेडल किया पक्का 

तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने BWF वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप महिला डबल्स क्वार्टरफाइनल में चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराया. इस जीत से भारत का 15 साल बाद महिला डबल्स में वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप मेडल पक्का हो गया. भारत को महिला डबल्स में BWF वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप का पिछला मेडल 2011 में मिला था.  

मध्य प्रदेश में 32 IAS अफसरों के तबादले... ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय को भेजा सिंगरौली, सृष्टि देशमुख का खंडवा से ट्रांसफर 

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 32 IAS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं. इस सूची में कई जिलों के जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और एसडीएम स्तर के अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं. IAS सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा से हटाकर जिला पंचायत रीवा का CEO बनाया गया है.

Advertisement

RBI के सेंट्रल बोर्ड में आनंद महिंद्रा और पूर्व ISRO चीफ एस सोमनाथ, 4 साल के लिए डायरेक्टर बनाए गए 

भारतीय रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई हैं. इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा को एक बार फिर 4 साल के लिए बोर्ड में अंशकालिक, गैर-आधिकारिक निदेशक नियुक्त किया गया है. वहीं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड में इसी पद पर नियुक्त किया गया है. 

स्पाई फिल्मों पर तंज है कुणाल खेमू की 'वाइब', प्रीति जिंटा संग बचाएंगे देश, टीजर देख ऑडियंस को आया मजा 

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू की नई फिल्म वाइब का टीजर रिलीज़ हो गया है. इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे कलाकार नज़र आएंगे. मडगांव एक्सप्रेस की सक्सेस के बाद, कुणाल की ये दूसरी फिल्म है जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 18 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »