तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को डिटेन कर लिया है. वहीं, मंडी हाउस से नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया गया है. वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अमेरिका में 2024 में दिए गए बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. इन खबरों के अलावा, PM नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा का दौरा करेंगे. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें
तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को डिटेन कर लिया है. वहीं, मंडी हाउस से नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया गया है. इससे पहले पुलिस ने अभिजीत दिपके को दो नोटिस जारी किए थे. इनमें कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में नहीं आने और एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त का जिक्र है.
4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी! अर्शदीप चोटिल, बेंगलुरु T20 से पहले बड़ा बदलाव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मैच से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है. अर्शदीप को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले के दौरान कंधे पर चोट लगी थी. सीरीज का निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा.
राम मंदिर के 150 में 148 निर्माण कार्य पूरे, ट्रस्ट को किया हैंडओवर
अयोध्या के राम मंदिर परिसर में कुल 150 निर्माण कार्यों में से 148 पूरे हो चुके हैं. इन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया गया है. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मंदिर के बाहरी घेरे यानी परकोटे का निर्माण मुख्य काम है, जिसे अभी ट्रस्ट को सौंपा जाना बाकी है.
PM मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने पर फोकस
PM नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा का दौरा करेंगे. ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है. इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों पर ठोस नतीजों की दिशा में काम करेंगे. PM कनाडा में टोरंटो और ओटावा जाएंगे.
राहुल गांधी पर FIR की मांग: इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अमेरिका में 2024 में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है. कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. यह याचिका वाराणसी निवासी नागेश्वर मिश्रा और अन्य की ओर से दाखिल की गई है.
कर्जे पर पलने वाला PAK, अब लोन बांटने वाले IMF का चेयरमैन बना!
पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय मंच पर एक अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है. पाकिस्तान को साल 2027 के लिए IMF और विश्व बैंक समूह के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का अगला अध्यक्ष नॉमिनेट किया गया है. पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. इस पद पर पाकिस्तान की वापसी 1953 के बाद पहली बार हो रही है.
'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस
एफएसएसएआई ने नई दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल को फूड सेफ्टी और साफ-सफाई से जुड़े कई कथित उल्लंघनों पर सुधार नोटिस जारी किया है. होटल का संचालन मेसर्स एबी होटल्स लिमिटेड करती है. जांच में परिसर, उपकरणों, सफाई, खाने की खरीद और रखरखाव में कमियां मिलने का दावा किया गया.
उद्धव गुट छोड़ एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे
शिवसेना UBT के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए. आनंद दुबे ने कहा कि उन्होंने भारी मन से यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और SIR को लेकर शिवसेना UBT ने जो रुख अपनाया, वह उससे सहमत नहीं थे.
इस राज्य में महंगे राशन से मिलेगी राहत, 30 रुपये में चावल बेचेगी सरकार!
तमिलनाडु में जरूरी सामानों की बढ़ती दरों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. 16 अक्तूबर को सरकार ने घरेलू सामानों की कीमतों पर काबू पाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं. इसके तहत अच्छी क्वालिटी के चावल ₹30 प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचे जाएंगे. सरकार का यह फैसला चावल की कीमत ₹75 से ₹85 प्रति किलोग्राम होने के बाद सामने आया है.
aajtak.in