Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 05 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इनमें 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं.

Advertisement
BJP ने यूपी से राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए. BJP ने यूपी से राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उत्तर प्रदेश से 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. वहीं, महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के नाम हटाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है. इन खबरों के अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग को खारिज कर दिया है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें

Advertisement

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवार घोषित, धर्मपाल सिंह-प्रियंका रावत समेत 8 नए नाम 

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उत्तर प्रदेश से 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. यूपी से बीजेपी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्याशंकर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है. UP में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा.

VIDEO: पत्नी सोफी शाइन के साथ तिरुपति पहुंचे शिखर धवन, माथा टेक भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद 

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पूर्व ओपनर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर पहुंचे. दोनों ने पारंपरिक परिधानों में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.  

Advertisement

J-K: पुंछ में धमाके की खबर को सेना ने बताया गलत, कहा- नहीं हुई ऐसी कोई घटना 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार शाम LoC के पास लैंडमाइन में धमाका हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, मेंढर सेक्टर के कांगा गली इलाके में सेना के जवान लैंडमाइन को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया. इस हादसे में सेना के दो जवान घायल हुए हैं.

पाकिस्तानी टीम में फिर लौटा ये ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर, PCB ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेट ने पाकिस्तानी टीम का बॉलिंग कंसल्टेंट बनने पर सहमति जताई है. जियो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द ही उनकी नियुक्ति का आधिकारिक ऐलान कर सकता है. शॉन पहले भी पाकिस्तान टीम के साथ काम कर चुके हैं. मार्च 2022 में उन्हें पाकिस्तान टीम का फुल टाइम गेंदबाजी कोच बनाया गया था.

'SIR में नाम काटने से हम नहीं रोक सकते, क्योंकि...', बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी 

महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के नाम हटाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की अंतरिम रोक की मांग को खारिज कर दिया है. याचिका वंचित बहुजन आघाड़ी के सागर रमेश गवाई ने दायर की थी. इस याचिका में नियमों की अनदेखी और मनमाने नाम हटाने का आरोप लगाया गया था. 

Advertisement

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कोर्ट ने कहा- 'उम्मीद है संवैधानिक संस्थाएं...' 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले में बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग खारिज कर दी. सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि याचिकाकर्ता एक समाचार रिपोर्ट के आधार पर अपनी बात रख रहे हैं और अदालत केवल उसके आधार पर आदेश पारित नहीं कर सकती.

'हमने मॉडिफाइड फॉर्म-6 अप्रूव नहीं किया, गैरकानूनी काम हुआ है तो नतीजे भुगतने पड़ेंगे', SIR विवाद के बीच SC की बड़ी टिप्पणी 

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को साफ किया कि उसने नए वोटरों के रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले 'फॉर्म-6' में किसी भी बदलाव को मंज़ूरी नहीं दी है. कोर्ट ने यह बात 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की शक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कही है.

T20 लीग पहले, देश बाद में! इस स्टार क्रिकेटर ने छोड़ा सेंटल कॉन्ट्रैक्ट, BBL में काटेगा गदर 

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने BBL में खेलने के लिए 2026-27 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने का फैसला किया है. हालांकि, ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड टीम से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई है. वो कैजुअल प्लेइंग कॉन्ट्रैक्ट के तहत न्यूजीलैंड के लिए उपलब्ध रहेंगे और भारत के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में भी खेलेंगे.

Advertisement

दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन लेना होगा आसान, जानें 2026 के नए नियम 

दिल्ली जल बोर्ड ने 2026 के नए जल और सीवर कनेक्शन नियमों को मंजूरी दे दी है. नए नियमों में व्यक्तिगत पानी कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल बनाने, दस्तावेजों की जरूरत कम करने और कनेक्शन देने की प्रक्रिया को तेज बनाने पर जोर दिया गया है. अब किसी इमारत की मंजिलों की संख्या या ऊंचाई के आधार पर व्यक्तिगत पानी कनेक्शन लेने पर रोक नहीं होगी.

रणबीर कपूर की रामायण के सेट पर लगी आग, मची अफरा-तफरी, Video 

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है. मगर उससे कुछ वक्त पहले ही सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ, जो अब टल गया है. रामायण के सेट पर आग लगने की जानकारी सामने आई है. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी वायरल हुए हैं. राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »