scorecardresearch
 

कांगो में बड़ा नाव हादसा! दो मोटरबोट की टक्कर में 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

कांगो नदी में रविवार को दो नावों के आपस में टकराने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं. ये हादसा इक्वातेउर के नगोम्बे-लुकोलेला इलाके के पास हुआ. स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि लापता लोगों की तलाश की जा सके.

Advertisement
X
इक्वातेउर के पास नाव पलटी. (Representational Image- Pexels)
इक्वातेउर के पास नाव पलटी. (Representational Image- Pexels)

अफ्रीकी देश कांगो की कांगो नदी में दो नावें आपस में टकराने से बड़ा हादसा हो गया है. रविवार को हुए इस हादसे में 30 लोगों की जान चली गई है, वहीं दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं. हादसे में जान गंवाने वाले सभी 30 लोगों के शवों को बरामद कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई ये दोनों लकड़ी से बनी मोटर से चलने वाली नावें अलग-अलग दिशाओं में जा रही थीं. एक नाव देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में स्थित उबांगुई से राजधानी किंशासा की तरफ आ रही थी. वहीं, दूसरी नाव किंशासा से लुकोलेला की ओर जा रही थी.

शुरुआती जांच में अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि दोनों नावें आपस में कैसे टकराईं और इस हादसे की असल वजह क्या थी.

यह भी पढ़ें: नाइजीरिया में बड़ा नाव हादसा, बच्चों और महिलाओं समेत 47 लोगों की मौत

सर्च ऑपरेशन जारी

प्रांतीय आंतरिक मंत्री क्रिस्पिन म्पुतु ने जानकारी दी कि ये हादसा रविवार को इक्वातेउर के नगोम्बे-लुकोलेला इलाके के पास हुआ. इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें हरकत में आ गई हैं. लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पीड़ितों और जिंदा बचे लोगों को ढूंढा जा सके. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement